आधार कार्ड को लेकर एक और परेशानी लोगों के सामने खड़ी हो गई है। ध्यान दें, नहीं तो परेशानी होगी।
आधार को लेकर UIDAI ने खड़ी की नई मुसीबत,नजरअंदाज करेंगे तो परेशानी झेलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों दून में आधार कार्ड बनवाने और अपग्रेड कराने संबंधी कार्य के लिए लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर में संचालित हो रहे पांच जनसुविधा केंद्र अनुबंध समाप्त होने के कारण बंद पड़े हैं।
इसके चलते कई-कई घंटे लाइन में खड़े होने के बाद लोगों के नंबर नहीं आ पा रहा है। वहीं कई लोगों को बिना आधार बनवाए और अपग्रेड कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
इसलिए अगर आप सोच रहे हैं कि आराम से बनवा लेंगे, तो भूल जाएं, जितनी जल्दी हो बनवा लें।
जानकारी के मुताबिक, पटेल नगर, हाथीबड़कला,राज प्लाजा, देहराखास और रिस्पना पुल के पास बने आधार केंद्र बंद हैं। जिसके कारण लोग आधार नहीं बनवा पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यूआईडीएआई ने प्राईवेट सेंटर बंद कर नई परेशानी खड़ी कर दी है। अब केवल सरकारी सेंटर ही संचालित होंगे।
वहीं जिन लोगों के आधार में नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां गलत भर दी गई हैं, वे भी उसमें सुधार नहीं करवा पा रहे हैं।