{"_id":"5c910c22bdec22143439c60b","slug":"actress-chitrashi-rawat-told-her-heart-secrets-and-fear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की 'चक दे गर्ल' को इस चीज से लगता था डर, सबके सामने खोले अपने दिल के राज...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की 'चक दे गर्ल' को इस चीज से लगता था डर, सबके सामने खोले अपने दिल के राज...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चित्रांशी रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की चक दे गर्ल के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस चित्रांशी ने अपने दिल की बातें साझा की। साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया में सबसे कम उम्र की नटखट हरियाणवी छोरी का किरदार निभाने वाली उत्तराखंड की बेटी चित्रांशी रावत अब गढ़वाली फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं।
2 of 5
देहरादून में पत्रकारों से बात करतीं चित्रांशी रावत
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें पहाड़ी लोकगीत और संस्कृति से बेहद प्यार है। वह गोल्डन गर्ल और जिमनास्टक दीपा करमाकर की बॉयोपिक में काम करना चाहती हैं। यह बातें उन्होंने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।
3 of 5
चित्रांशी रावत
चक दे इंडिया के बाद आफत वैब सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाने वाली चित्रांशी ने कहा कि फिल्मों की कामयाबी के लिए दमदार कहानी का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए किसी बड़े कलाकार या अभिनेता की जरूरत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शूटिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए कई बहुत अच्छी लोकेशन हैं। अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हाल में ही उन्होंने मथुरा में फिल्म घंटा प्रसाद की शूटिंग पूरी की है। फिल्म जमीनी हकीकत को लेकर बनाई गई है और कॉमेडी से भरपूर है।
विज्ञापन
5 of 5
चित्रांशी रावत
चित्रांशी ने बताया कि पहले उन्होंने स्टेज शो से डर लगता था लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई स्टेज शो किए हैं। स्टेज पर होनी वाली गलतियों को खुद ही सुधारना पड़ता है। वह दून में स्टेज शो करना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।