फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष महाकुंभ: परेशानियां लेकर पहुंचे थे, नामी ज्योतिषों से मिला समाधान तो चेहरे पर लौटी मुस्कान

Thu, 02 May 2019 12:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala jyotish mahakumbh 2019 in dehradun youths craze photos
ज्योतिष डा. एस गणेश

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में ख्यातिप्राप्त ज्योतिषियों से मिलने के लिए दून ही नहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचे। खास बात देखने को मिली कि युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह दिखा। किसी को नौकरी तो किसी को पढ़ाई की टेंशन थी। लेकिन जब समाधान मिला तो सबके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

Amar ujala jyotish mahakumbh 2019 in dehradun youths craze photos
ज्योतिष महाकुंभ 2019 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषियों ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के रास्ते बताए। सुबह मायूसी लेकर आए लोग शाम को समाधान मिलने पर चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटे।बुधवार को अपने पसंदीदा ज्योतिषियों से मिलने के लिए लोग सुबह आठ बजे से ही ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने शुरू हो गए थे।

Amar ujala jyotish mahakumbh 2019 in dehradun youths craze photos
ज्योतिष डॉ. अजय भांबी - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद सभी ज्योतिषियों ने अलग-अलग कमरों में बैठकर लोगों से मुलाकात की। ज्योतिषियों के कक्षों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सेलिब्रेटी ज्योतिषियों से मिलने के लिए लोगों में खासी उत्सुकता देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala jyotish mahakumbh 2019 in dehradun youths craze photos
ज्योतिष महाकुंभ 2019 - फोटो : अमर उजाला

दिनभर ज्योतिषियों से मिलने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने ज्योतिष, कुंडली, हस्तरेखा, अंक विज्ञान, पदरेखा, रत्न विशेषज्ञ, टैरो कार्ड समेत अन्य विधाओं के विद्वानों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई और उनसे परामर्श लिया। 

विज्ञापन
Amar ujala jyotish mahakumbh 2019 in dehradun youths craze photos
ज्योतिष महाकुंभ 2019

किसी ने अपनी कुंडली दिखाकर सवाल पूछे तो किसी ने हाथों की रेखाओं के जरिये अपने भविष्य को लेकर मार्गदर्शन लिया। पैरों की रेखाओं के जरिये भी लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed