फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2022: सीएम से मेडल पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, तस्वीरों में देखें गौरव के पल

Sat, 16 Jul 2022 12:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 Jul 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala medhavi chhatra samman 2022: Uttarakhand Board Toppers  Honoured  by CM Pushkar singh dhami photos
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सम्मानित होकर उत्तराखंड के दूरदराज के इलाकों से आए छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने परिजनों के साथ अपनी उपलब्धि का जश्न मनाया तो सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर अमर उजाला की सराहना भी की। मेेधावियों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस तरह उनका सम्मान होगा। समारोह में पुरस्कृत होने के बाद उन्हें जिंदगी में बहुत कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिली है। इसे लंबे समय तक याद रखेंगे।



मेधावी छात्र सम्मान 2022: छात्र-छात्राओं ने किया एफआरआई और विधानसभा का भ्रमण, ऐतिहासिक भवन देख चहक उठे मेधावी

इस दौरान सीएम धामी ने सभी 84 छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन आईएसबीटी के पास सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में हुआ। सीएम धामी ने कहा कि आप लोग कल अगल-अलग क्षेत्रों में जाकर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। अब पीछे मुड़कर नहीं देखना है। कल जब अखबार में आपका फोटो छपेगा तो सब देखेंगे, सब सराहना करेंगे। आपसे सबकी भावनाएं जुड़ गई हैं, आने वाले दिनों में देश की भावनाएं भी आपसे जुड़ेंगी।

Amar ujala medhavi chhatra samman 2022: Uttarakhand Board Toppers  Honoured  by CM Pushkar singh dhami photos
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जितने भी लोग जमीन से आसमान पर पहुंचे हैं सब विपरीत परिस्थितयों में आगे बढ़ें हैं। हम अपने बारे में तय कर लें कि मुझे यह काम करना ही है, संकल्प ले लें, पूर्ण मनोयोग से अगर हम उस पर लग जाएंगे तो दुनिया में कोई काम भी अधूरा नहीं रह सकता।

Amar ujala medhavi chhatra samman 2022: Uttarakhand Board Toppers  Honoured  by CM Pushkar singh dhami photos
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

मैं सबसे पहले आप सबको बहुत बधाई देता हूं कि कोरोना महामारी के दौरान भी आपने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, आप बधाई के पात्र हैं। खुशी की बात है कि मेरे हाथों आपका सम्मान हो रहा है, आप विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नाम ऊंचा करेंगे। आप अपने-अपने क्षेत्रों मे नेता बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala medhavi chhatra samman 2022: Uttarakhand Board Toppers  Honoured  by CM Pushkar singh dhami photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने आज आपको आगे के लिए प्रोत्साहित किया है। आगामी परीक्षाओं में भी आप सर्वश्रेष्ठ करेंगे। हमेशा याद रखना, कोई भी मनुष्य जीवन के अंतिम क्षण तक विद्यार्थी रहता है। सीखने के लिए जरूरी है कि हमारे माता-पिता, गुरुओं के प्रति सदैव मन में श्रद्धा होनी चाहिए, इससे निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Amar ujala medhavi chhatra samman 2022: Uttarakhand Board Toppers  Honoured  by CM Pushkar singh dhami photos
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छात्रों के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। 12वीं के बाद यदि कोई छात्र उच्च शिक्षा के लिए आगे जाना चाहे या विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करके अपना भविष्य बनाना चाहता है तो सरकार उसके लिए भी आर्थिक मदद करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed