सब्सक्राइब करें

अंकिता की अंतिम विदाई: बेटी को यादकर बेहोश हो रही मां, बेबसी और दर्द को बयां कर रहीं ये तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Sep 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ankita murder case ankita demands justice funeral mother faints Uttarakhand news in hindi
अंकिता को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में पूरे दिन चले हंगामे के बाद शाम छह बजे अंकिता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। अंकिता की हत्या से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद शाम तक शव को मोर्चरी से बाहर नहीं निकालने दिया। इस दौरान कई बार लोगों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कई बार माहौल बेहद तनावपूर्ण भी हो गया। 



लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने, परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देना और अंकिता के भाई को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। बाद में मुख्यमंत्री की ओर से मिले आश्वासन के बाद अंकिता के पिता बीरेंद्र भंडारी ने लोगों से तीसरी बार विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की अपील की। इसके बाद ही अंकिता का अंतिम संस्कार हो पाया।

अंकिता के शव को शनिवार देर शाम सात बजे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर लाया गया। रविवार को सुबह आठ बजे अंतिम संस्कार होना था लेकिन सुबह ही छात्र और भारी संख्या में मोर्चरी पहुंच गए। वहीं, डाक बंगले में ठहरे अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और अन्य परिजनों ने विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। इससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उन्हें मनाने के लिए वार्ताओं का दौर चल ही रहा था कि सुबह 11 बजे लोगों ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोर्चरी के सामने जाम लगा दिया।

Trending Videos
Ankita murder case ankita demands justice funeral mother faints Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड, लोगों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

लगभग डेढ़ बजे अंकिता के पिता ने जाम खोलने की अपील की लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद करीब पौने तीन बजे डीएम और शाम लगभग चार बजे अंकिता के पिता ने दोबारा लोगों से अपील की। लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच लोगों को सूचना मिली कि प्रशासन शव को अंत्येष्टि के लिए ले जा रहा है तो वे मोर्चरी के आगे लेट गए। पूरे दिन चली जद्दोजहद के बाद शाम साढ़े पांच बजे अंकिता के पिता एक बार फिर लोगों के सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita murder case ankita demands justice funeral mother faints Uttarakhand news in hindi
अंकिता की मां - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फोन पर सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने लोगों से अंतिम संस्कार होने देने की अपील की। इस पर लोग वहां से हट गए और पुलिस एंबुलेंस में शव को अंतिम संस्कार के लिए आईटीआई घाट ले गई। इस दौरान कुछ लोगों ने वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। शाम लगभग छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच बड़े भाई अजय ने अंकिता को मुखाग्नि दी।

Ankita murder case ankita demands justice funeral mother faints Uttarakhand news in hindi
अंकिता का गांव - फोटो : अमर उजाला

बेटी के लापता होने के बाद से ही अंकिता की मां सदमे में है। रविवार को अंकिता की मां सोनी देवी उसके अंतिम दर्शन के लिए श्रीनगर पहुंची। जहां वह डाक बंगले में बेहोश हो गई। तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज श्रीनगर के डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। अंकिता की मां सोनी देवी के स्वास्थ्य को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर मेें भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Ankita murder case ankita demands justice funeral mother faints Uttarakhand news in hindi
अंकिता को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन द्वारा अंकिता के परिजनों को लोनिवि के डाक बंगले में ठहराया गया है। मेडिकल टीम में शामिल डाक्टर सतीश कुमार ने बताया कि अंकिता की मां सोनी देवी का रक्तचाप बढ़ने से वह बेहोश हो गई थी लेकिन अब स्वास्थ्य परीक्षण व दवा देने के बाद उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed