{"_id":"6332ed26ce87305cad3e2af1","slug":"ankita-murder-case-ankita-father-told-pulkit-arya-father-will-destroy-clues-police-should-arrest-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: अंकिता के पिता को विनोद आर्य पर शक, बोले-गिरफ्तार करो वरना वो सारे सबूत मिटा देंगे और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: अंकिता के पिता को विनोद आर्य पर शक, बोले-गिरफ्तार करो वरना वो सारे सबूत मिटा देंगे और...
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:08 PM IST
अंकिता भंडारी के पिता बीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि वह अपने रसूख का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलकित के पिता डा. विनोद आर्य को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बाहर रहेंगे तो हत्याकांड से जुड़े साक्ष्यों को मिटा देंगे।
उन्होंने दावा किया कि 20 सितंबर से ही वे आरोपी के पिता को साक्ष्य मिटाते हुए देख रहे हैं। कहा कि राजस्व पुलिस ने आरोपी के पिता की आवभगत की और हमारी शिकायत को दर्ज तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि अंकिता के तीनों हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। भंडारी ने संबंधित पटवारी को भी दंडित करने की मांग की थी।
कहा कि पटवारी ने पुलकित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। पटवारी ने इसकी रिसीविंग भी नहीं दी। पटवारी उन्हें घुमाता रहा। जब पौड़ी में कर्मचारी संगठन के एक पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने हस्तक्षेप किया तो मामले में कार्रवाई हुई।
वहीं, उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अंकिता के पिता ने कुछ पैसे लेकर बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने इन खबरों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बेटी के शव से बदबू आने लग गई थी और वे चाहते थे कि अंतिम संस्कार जल्द हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, विनोद आर्य अपने बेटे पुलकित आर्य पर लगे हत्या के आरोपों के बाद मुश्किल में हैं। पार्टी से वह निष्कासित हो चुके हैं। उनका रिजॉर्ट जांच के निशाने पर है। आरोपों पर विनोद आर्य कहते हैं, मेरे बेटे ने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।
4 of 5
रिजॉर्ट में मिली शराब की बोतलें
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने उनसे अंकिता हत्याकांड में उनके बेटे और रिजॉर्ट को लेकर उठ सवालों पर बातचीत की। उनसे पूछा गया कि आरोप हैं कि रिजॉर्ट काले कारनामों का गढ़ बना गया था। इस आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस जांच कर रही है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। वह एक जिम्मेदार परिवार हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता
- फोटो : अमर उजाला
बेटे पर लगे हत्या के आरोप पर उन्होंने कहा कि अब यह जांच का विषय है। जांच में पता चल जाएगा कि कौन दोषी है। जिसने भी गलती की है, उसे सजा मिले। यदि मेरे बेटे ने गलत किया है तो उसे सजा मिले। उन्होंने कहा कि वह अंकिता से परिचित नहीं थे, लेकिन बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। पुलकित के पूर्व में भी विवादों रहने की चर्चाओं पर वह कहते हैं कि यह सही नहीं है। जांच में हम पूरा सहयोग करेंगे। वह खुद अपने बेटे को थाने में छोड़कर आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।