सब्सक्राइब करें

Ankita Demands Justice: बेटी की हत्या से टूट गए पिता, बोले- कातिलों को फांसी मिलने तक वापस नहीं जाऊंगा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 Sep 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
AnkitaDemandsJustice Ankita murder Case Ankita father gets emotional protest Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अपनी बेटी की हत्या से बिल्कुल टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी बेटी की हत्यारोपियों को फांसी नहीं मिलती वह लक्ष्मणझूला थाने से वापस नहीं जाएंगे। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने थाने में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी बेटी 28 अगस्त को वनंत्रा रिसोर्ट में नौकरी करने के लिए आई थी।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को पूर्व राज्य मंत्री के बेटे पुलकित आर्य और उसके साथियों ने मार दिया। जब तक उनकी बेटी के हत्यारोपियों को मौत की सजा नहीं मिलती है तब तक वह थाने से घर वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी नौकरी कर परिवार की आर्थिक मदद करना चाहती।

इसलिए उन्होंने उसको नौकरी के लिए गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट भेजा था। लेकिन उनको पता नहीं था कि मेरी बेटी के साथ ऐसी दुर्घटना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अंकिता उनकी लाडली बेटी थी, वह उनकी और परिवार की चिंता करती थी।

Trending Videos
AnkitaDemandsJustice Ankita murder Case Ankita father gets emotional protest Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश। - फोटो : अमर उजाला

अंकिता परिवार के लिए कुछ करना चाहती थी। इसलिए उसने नौकरी करने का निर्णय लिया। लेकिन रिजॉर्ट संचालक और उसके साथियों ने उनकी बेटी की हत्या कर पूरे परिवार को गहरा जख्म दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AnkitaDemandsJustice Ankita murder Case Ankita father gets emotional protest Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जब तक और आरोपियों को फांसी दी जाएगी तब तक वह लक्ष्मण झूला थाने में बैठे रहेंगे।

AnkitaDemandsJustice Ankita murder Case Ankita father gets emotional protest Uttarakhand news in hindi
अंकिता - फोटो : अमर उजाला

अंकिता की ऋषिकेश एम्स में पोस्ट मार्टम हो चुका है। एम्स ऋषिकेश बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अंकिता के परिजन भी अपनी बेटी का ऐसा हाल देख सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में कई राज! पहले भी गायब हो चुकी एक युवती, तब संचालक ने बताई थी ये कहानी

विज्ञापन
AnkitaDemandsJustice Ankita murder Case Ankita father gets emotional protest Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
प्रदेशभर में जगह-जगह अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतरे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed