{"_id":"5d836e5c8ebc3e01656e8681","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-reach-badrinath-dham-and-his-wish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन और मांगी ये खास मुराद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन और मांगी ये खास मुराद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 19 Sep 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। आर्मी चीफ ने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ के सभा मंडप में राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र कल्याण के लिए भगवान बदरीनाथ की संकल्प पूजा की। इस दौरान बदरीनाथ के वेद पाठियों ने वेद मंत्रों से भगवान बदरीनाथ का अभिषेक किया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जनरल बिपिन रावत पत्नी संग सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने उनका स्वागत किया। रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और उनके ब्राह्मण पंकज डिमरी ने पूजा और वेदमंत्रों से भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
करीब पंद्रह मिनट तक उन्होंने बदरीनाथ की संकल्प पूजा की। उन्होंने मंदिर परिसर में माता लक्ष्मी, घंटाकर्ण भगवान और हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीनाथ के अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और प्रसाद के रुप में चौलाई के लड्डूू व तुलसी की माला भेंट की। आर्मी चीफ जनरल रावत ने अपने पुश्तैनी बही खाते में अपना और अपने परिवार का नाम भी दर्ज किया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पंडित पंकज डिमरी ने उन्हें वर्ष 2021 में बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाले विशाल भागवत कथा में प्रतिभाग करने का न्योता भी दिया। इस मौके पर मंदिर समिति की सदस्य चंद्रकला ध्यानी ने उन्हें भगवान बदरीनाथ की फोटो भेंट की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।