{"_id":"5d84a4938ebc3e93d33e627c","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-reach-his-maternal-home-after-many-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों बाद ननिहाल पहुंचे आर्मी चीफ तो चेहरे पर झलक आई खुशी, लिया पहाड़ी खाने का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों बाद ननिहाल पहुंचे आर्मी चीफ तो चेहरे पर झलक आई खुशी, लिया पहाड़ी खाने का स्वाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 20 Sep 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई सालों बाद आज आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत उत्तरकाशी जिले में अपने ननिहाल थाती धनारी पहुंचे। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका और उनकी पत्नी का भव्य स्वागत किया। उत्तराखंड के तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अपने ननिहाल पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिजनों व अन्य ग्रामीणों से मुलाकात कर बचपन के दिनों को याद किया।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि डुंडा ब्लॉक के धनारी पट्टी स्थित थाती गांव में आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत का ननिहाल है। जहां आज भी उनके मामा का परिवार व कुछ अन्य दूर के रिश्तेदार रहते हैं। इन्हीं परिजनों से मुलाकात करने के लिए आर्मी चीफ अपनी पत्नी मधुलिका रावत के साथ थाती गांव पहुंचे।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
तय कार्यक्रम के अनुसार आर्मी चीफ सुबह करीब साढ़े नौ बजे हर्षिल से हेलीकॉप्टर के जरिए मातली स्थित आईटीबीपी हेलीपैड पहुंचे। जहां से सड़क मार्ग से करीब 30 किमी का सफर तय करके वह थाती गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं और फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले आर्मी चीफ ने कुल देवी मां राजराजेश्वरी मंदिर में करीब 15 मिनट तक पूजा अर्चना की। जिसके बाद करीब आधा किमी पैदल चलकर अपने ममेरे भाई नरेंद्र परमार के घर पहुंचे। गांव के मुख्य द्वार पर भारत माता और भारतीय सेना के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जनरल रावत ने अपने नाना के लकड़ी और पत्थर से बने दशकों पुराने पांच मंजिला (पंचपुरा) घर को देखा और इस घर से जुड़ी यादें साझा कीं। इसके बाद उन्होंने अपने ममेरे भाई नरेंद्र सिंह परमार व बहू संगीता देवी सहित सभी परिजनों से मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।