लोकसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत की खुशी में सबने जमकर धमाल मचाया। भगवा झंडा फहराया, मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इन सबके बीच हल्द्वानी में एक ऐसा भी ऑटो चालक है जिसने पीएम मोदी की जीत की खुशी में कमाई भी खुशी-खुशी कुर्बान कर दी।
पीएम मोदी की दीवानगी, शपथ ग्रहण तक ग्राहकों को मुफ्त में सवारी कराएगा ये ऑटो रिक्शा ड्राइवर
मूलरूप से बरेली और वर्तमान में कुसुमखेड़ा के गैसगोदाम रोड दुर्गा विहार फेस-1 निवासी जमना प्रसाद पुत्र भजन लाल रोजाना हल्द्वानी की सड़कों में टेंपो चलाकर आजीविका चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के शपथ ग्रहण तक लोगों को मुफ्त सवारी कराऊंगा।
Uttarakhand: Jamuna Prasad, an autorickshaw-driver offers free rides to people in Haldwani, says,' I'm extremely happy that Prime Minsiter Modi is taking the oath again, he speaks for all. I will offer free rides until the swearing-in ceremony of Modi ji.' pic.twitter.com/TlptgqiLES