फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाजार में आया बाबा रामदेव का स्वदेशी SIM कार्ड, ऐसे फायदे मिलेंगे जो कभी सोचे भी नहीं होंगे

Wed, 30 May 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 30 May 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Baba ramdev Launches swadeshi sim with bsnl big benefits
RAMDEV SIM CARD
योग के बाद अब बाबा रामदेव ने टेलीकॉम बाजार में भी दस्तक दे दी है। उन्होंने स्वदेशी सिम लांच किया है। जिसमें आपको इतने फायदे मिलेंगे जो आपने सोचे भी नहीं होंगे।

 
Baba ramdev Launches swadeshi sim with bsnl big benefits
बाबा रामदेव
पतंजलि योगपीठ ने टेलीकॉम क्षेत्र में स्वदेशीकरण की नई पहल की है। इसके तहत पतंजलि के मुख्य संगठन भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला प्रकोष्ठ, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पतंजलि स्वदेशी कार्डधरकों को देश की पूर्ण स्वदेशी टेलीकॉम कम्पनी ‘बीएसएनएल’ न्यून शुल्क पर एक प्लान उपलब्ध् करायेगी।
 
Baba ramdev Launches swadeshi sim with bsnl big benefits
bsnl
इस प्लान के अंतर्गत बीएसएनएल 144 रुपये में सभी नेटवर्क पर असीमित कॉल, प्रतिदिन दो  जीबी डाटा, कोई रोमिंग चार्ज नहीं तथा 100 एसएमएस प्रतिदिन करने की सुविध मुहैया करायेगा। रविवार को स्वामी रामदेव ने बीएसएनएल का सिम एक कार्यक्रम में लांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baba ramdev Launches swadeshi sim with bsnl big benefits
BSNL

इस दौरान उन्होंने  कहा कि भारत को स्वदेशी के माध्यम से आर्थिक महाशक्ति बनाने के अभियान का यह एक कदम है। उन्होंने कहा कि पतंजलि के 5000 से ज्यादा केन्द्रों, 600 जिलों, 5000 तहसीलों तथा 1 लाख से ज्यादा गांवों में पफैले हमारे कार्यकर्ताओं के माध्यम से पतंजलि स्वदेशी कम्पनी पूर्ण स्वदेशी नेटवर्क बीएसएनएल को प्रचारित-प्रसारित करेगा।
 

विज्ञापन
Baba ramdev Launches swadeshi sim with bsnl big benefits
insurance

हमारा उद्देश्य टेलीकॉम क्षेत्रा की प्रतिस्पर्ध में पूर्ण स्वदेशी कम्पनी को पूरी ताकत प्रदान करना है। यही नहीं बीएसएनएल के 5 लाख काउंटर पर पतंजलि स्वदेशी समृद्घि कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वामी रामदेव ने कहा कि  स्वदेशी  कार्डधारकों को स्वदेशी के उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही कार्डधरक का 5 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा तथा स्थाई विकलांगता पर 2.5 लाख रुपये का बीमा मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed