{"_id":"5f159252ffa72e6c6710b432","slug":"badrinath-highway-seems-like-danger-zone-closed-from-three-days-400-pilgrims-stuck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे तीन दिन से बंद, 400 श्रद्धालु रास्ते में ही फंसे, यात्रा पर जाने से पहले देख लें ये तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे तीन दिन से बंद, 400 श्रद्धालु रास्ते में ही फंसे, यात्रा पर जाने से पहले देख लें ये तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/देवप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर डेंजर जोन में आ गया है। सोमवार को तोता घाटी, सोनला, भनेरपाणी और लामबगड़ में हाईवे दिनभर अवरुद्ध रहा। हाईवे अवरुद्ध होने से जगह-जगह लगभग 400 श्रद्धालु और आम लोग फंसे हुए हैं। भनेरपाणी में चट्टान से छिटके बोल्डर की चपेट में आने से दो बाइक और एक सेना का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान लोग वाहनों को छोड़कर हाईवे किनारे खड़े थे।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बदरीनाथ हाईवे तोता घाटी में भी तीन दिन से अवरुद्ध है। तोता घाटी से करीब 50 मीटर आगे यातायात चालू रखने के लिए बनाया गया रैंप भी ध्वस्त हो गया है। जिसके चलते पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को दो-दो मोर्चों पर जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ी काटकर रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार से यातायात शुरू होने की उम्मीद है।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से अभी हाईवे के खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। भनेरपाणी में रविवार को 42 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी, लेकिन देर शाम को बारिश होने के बाद फिर चट्टान से मलबा आने के कारण हाईवे ठप पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को यहां चट्टान से छिटके बोल्डर दो मोटर साइकिल के ऊपर से गिर गए, जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यहां खड़े सेना के सूमो वाहन को भी क्षति पहुंची है। जोशीमठ से आने-जाने वाले लोग चट्टानी भाग से दो किलोमीटर का पैदल सफर कर अपने गंतव्य को गए। यहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लोगों को सहारा दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोनला में सुबह दस बजे अचानक चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर अटक गया। जिससे दिनभर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। गोपेश्वर से श्रीनगर जा रहे धर्मेंद्र और मुकेश भट्ट का कहना है कि दिनभर हाईवे के खुलने का इंतजार किया, लेकिन शाम तक भी वाहनों की आवाजाही न होने से नंदप्रयाग में ही रुकना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।