{"_id":"65054b04a76aec696207dd87","slug":"bar-dancer-murder-case-dehradun-shreya-was-the-only-earning-person-in-the-house-2023-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बार डांसर हत्याकांड: घर में अकेली कमाने वाली थी श्रेया, हर महीने भेजती थी 30 हजार रुपये, बहन ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार डांसर हत्याकांड: घर में अकेली कमाने वाली थी श्रेया, हर महीने भेजती थी 30 हजार रुपये, बहन ने बयां किया दर्द
सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के गुस्से का शिकार हुई श्रेया के परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है। पांच साल पहले बंगाल में आकर बार डांसर बनी श्रेया ही एकमात्र कमाने वाली थी। उसके ऊपर अपनी मां और तीन भाई-बहनों का जिम्मा था।
परिवार में सबसे बड़ी होने के नाते इस बात का बखूबी ध्यान रखती थी और हर महीने 30 से 35 हजार रुपये नेपाल भेजती थी। श्रेया की मौत के बाद नेपाल में उसका परिवार सदमे में है। फिलहाल, परिवार के भरण-पोषण के लिए उनके पास कोई साधन नहीं है। श्रेया की छोटी बहन सिजाना ने तीन दिन पहले देहरादून पुलिस से संपर्क किया था।
सिजाना अपने एक पारिवारिक दोस्त के साथ भारत आने के लिए बृहस्पतिवार को नेपाल से निकली थी। वह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बागडूगरा एयरपोर्ट पर पहुंची थी। इसके बाद वह रात तक दिल्ली पहुंचेगी। वहां से ट्रेन के जरिये शनिवार को देहरादून आएगी। इसके बाद ही श्रेया के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2 of 5
बार डांसर श्रेया हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
सिजाना ने फोन पर बताया, पिता की पांच साल पहले मौत हो गई थी। पांच साल पहले यह जिम्मेदारी श्रेया ने अपने कंधों पर उठा ली।
3 of 5
आरोपी
- फोटो : amar ujala
श्रेया रोजगार की तलाश में भारत आ गई। परिवार वालों को यह नहीं पता था कि उसका लेफ्टिनेंट कर्नल से कोई संपर्क था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
थानों मार्ग के पास मिला लड़की शव
- फोटो : amar ujala
श्रेया का छोटा भाई नेपाल के ही कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा, जबकि सबसे छोटी बहन 10वीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
युवती की लाश मिली
- फोटो : amar ujala
सिजाना ने कहा, श्रेया के जाने से उनके परिवार की जैसे रीढ़ ही टूट गई है। श्रेया के जाने से मां का रो रोकर बुरा हाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।