फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार डांसर मर्डर केस: श्रेया के सिर-नाक पर हथौड़े से किए गए दस वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बेरहमी

Fri, 15 Sep 2023 03:28 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Sep 2023 03:28 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Murder Case: Bar Dancer Killer Hit Her Ten Times With A Hammer On Her Head And Nose
बार डांसर श्रेया हत्याकांड - फोटो : amar ujala

Nepali Bar Dancer Killed in Dehradun: श्रेया की हत्या आरोपी ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्यारोपी ने श्रेया के सिर और नाक पर हथौड़े से दस वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उधर, शुक्रवार को श्रेया के परिजन नेपाल से दून पहुंच सकते हैं।



इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि रविवार सुबह थानो रोड से सटे सिलवारगढ़ के रास्ते पर कच्चे नाले में एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। पुलिस ने वहां आने जाने वाले वाहनों की सीसीटीवी फुटेज चेक की।

इसमें एक कार का नंबर मिला तो पुलिस ने पाया कि यह नंबर पंडितवाड़ी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय के नाम पर थी। पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि रामेंदू इस युवती के संपर्क में 2020 में सिलीगुड़ी पोस्टिंग के दौरान आया था। श्रेया नाम की यह युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी।

Dehradun Murder Case: Bar Dancer Killer Hit Her Ten Times With A Hammer On Her Head And Nose
बार डांसर श्रेया हत्याकांड - फोटो : amar ujala

उपाध्याय की पोस्टिंग जब देहरादून हो गई तो उसने श्रेया को भी यहीं बुला लिया। अब श्रेया उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

Dehradun Murder Case: Bar Dancer Killer Hit Her Ten Times With A Hammer On Her Head And Nose
आरोपी - फोटो : amar ujala

ऐसे में उपाध्याय ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली और शनिवार रात को पहले उसे शराब पिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Murder Case: Bar Dancer Killer Hit Her Ten Times With A Hammer On Her Head And Nose
थानों मार्ग के पास मिला था श्रेया का शव - फोटो : amar ujala

फिर नशे में उसके सिर और माथे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें...Badrinath: मंदिर के सिंहद्वार में नई दरार नहीं, बीकेटीसी ने कहा- ASI वर्षों पुरानी दरारों का कर रहा ट्रीटमेंट

 

विज्ञापन
Dehradun Murder Case: Bar Dancer Killer Hit Her Ten Times With A Hammer On Her Head And Nose
पुलिस - फोटो : amar ujala

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उपाध्याय ने दो वार श्रेया की नाक, चार सिर के ऊपर, दो सिर के बीच, एक माथे और एक सिर के पीछे किया था। सिर के पीछे सबसे बड़ा आठ इंच का घाव मिला। एसओ रायपुर कुंदनराम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed