हाल ही में कांग्रेसी नेताओं की ओर से उपवास में छोले-भटूरे खाने की खूब चर्चा रही। इसके बाद अब भाजपा के इस नेता भी उपवास में काजू की खूब दावत उड़ाई। देखिए...
उपवास या उपहासः कांग्रेस के बाद अब भाजपा नेता ने उड़ाई 'काजू की दावत', तस्वीरें हुई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को देश की एकता व अखंडता के लिए पर उपवास पर रहे। उनके समर्थन में मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने उपवास रखने का संकल्प लिया। लेकिन वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत उपवास नहीं रख पाए। उन्होंने पीजी ऑटोनामस कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व प्राचार्य कक्ष में काजू की खूब दावत उड़ाई, उन्हें पीएम के उपवास की याद आने पर वह किरकिरी से बचने के लिए सफाई देते नजर आए।
हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई देते हुए यह भी कहा कि,मैं उपवास पर नहीं था। मुझे याद नहीं था कि पार्टी का उपवास है। गलती से मैंने यह काजू खाए और जूस पी लिया। लेकिन उनके इस उपवास की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके बाद वह मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। खुद की चूक को छिपाने के लिए वह मजाकिया अंदाज में उल्टे मीडियाकर्मियों के सिर काजू खिलाने का ठीकरा फोड़ते दिखे।
यह सब बृहस्पतिवार को पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में वार्षिकोत्सव में वन मंत्री डा. रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कॉलेज में दाखिल होने पर कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। समर्थक उन्हें प्रशासनिक भवन में प्राचार्य कक्ष में ले गए। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने वनमंत्री के लिए चाय -पानी का इंतजाम किया हुआ था। नाश्ते में रसगुल्ले, काजू, बिस्किट और नमकीन की व्यवस्था थी।
वन मंत्री ने काजू की दावत उड़ानी शुरू की, तो अचानक किसी ने कहा कि आज तो प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री और कार्यकर्ता उपवास पर हैं। इतना सुनते ही वन मंत्री का चेहरा उतर गया। इस दौरान डा. रावत ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से बने फेसबुक एकाउंट पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घाजंलि दिए जाने संबंधी पोस्ट का भी खंडन किया। कहा कि वह फर्जी एकाउंट है और उनके नाम से कई लोगों ने एकाउंट बना रखे हैं। कहा कि उनका इस पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है।