फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

92 साल पुरानी परंपरा तोड़ ब्वॉयज स्कूल में पढ़ने पहुंची ये लड़की, पहली क्लास के बाद जानिए क्या बोली

Fri, 13 Apr 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Only girl in boys school Broke 92 years tradition from dehradun
shekinah

शेकायना, जी हां, यही है वो नाम जिसने समाज को आइना दिखाया है। आप भी जानेंगे तो गर्व से शाबाशी देंगे...



 

Only girl in boys school Broke 92 years tradition from dehradun
shekinah

92 साल पुराने कर्नल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल में बृहस्पतिवार को इतिहास रचा गया। स्थापना से आज तक केवल लड़कों को पढ़ाने वाले इस स्कूल में नन्हीं बेटी शेकायना मुखिया पहली छात्रा बनीं। स्कूल खुलने के पहले ही दिन कक्षा में जाकर शेकायना काफी खुश नजर आईं। उनका कहना था कि वह कोई लड़कों से कम हैं क्या। स्कूल के इस फैसले से शेकायना का परिवार भी काफी खुश नजर आया। खास बात यह है कि उनके माता-पिता भी इसी स्कूल में शिक्षक हैं। स्कूल चेयरमैन डॉ. इंदु बाला सिंह ने कहा कि शेकायना एक नया बदलाव लेकर आई हैं। स्कूल प्रबंधन को छात्राओं को पढ़ाने में कोई परेशानी नहीं है।

Only girl in boys school Broke 92 years tradition from dehradun
Shekinah Mukhiya
डालनवाला स्थित कर्नल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल की स्थापना 17 मार्च 1926 को हुई थी। उस वक्त कर्नल विलियम ब्राउन ने पांच छात्रों के साथ स्कूल स्थापित किया। तब से आज तक यह केवल ब्वॉयज का स्कूल है। यहां करीब 250 लड़के पढ़ते हैं, लेकिन वाइस इंडिया किड्स फेम शेकायना के अभिभावकों ने स्कूल चेयरमैन डॉ. इंदु बाला सिंह से बेटी के दाखिले की बात की। छात्रों के स्कूल में छात्रा का दाखिला मुश्किल काम था, लेकिन असंभव नहीं। स्कूल प्रबंधन ने अपने नियम में ढील दी और शेकायना का दाखिला स्कूल में कक्षा सात में हो गया। बृहस्पतिवार को शेकायना का स्कूल में पहला दिन था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Only girl in boys school Broke 92 years tradition from dehradun
Shekinah Mukhiya

क्लास के बाद वह काफी खुश नजर आईं। पहली बार वह ऐसी कक्षा में बैठी, जहां सभी लड़के थे। शेकायना अब कैंब्रिज स्कूल के इतिहास में दर्ज हो गई हैं। वह पहली ऐसी छात्रा हैं, जो लड़कों के स्कूल में पढ़ रही हैं। शेकायना के पिता यहां संगीत के शिक्षक और माता भी शिक्षिका हैं। परिवार में इस अनोखे मामले को लेकर उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि बेटी एक दिन नाम रोशन करेगी। शेकायना इससे पहले एक निजी चैनल के टीवी रियलिटी शो वाइस इंडिया किड्स में छठे स्थान पर रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Only girl in boys school Broke 92 years tradition from dehradun
Shekinah Mukhiya

 शेकायना ने क्लास के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि लड़कों के स्कूल में आप अकेली लड़की हो तो तपाक से बोलीं कि मैं क्या लड़कों से कम हूं। नन्हीं शेकायना का कहना है कि वह इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि लड़कों के स्कूल में पढ़ रही हैं। गायिका बनकर नाम कमाने का सपना रखने वाली शेकायना ने बताया कि इस स्कूल में टीचर्स बच्चे की पढ़ाई पर बहुत ध्यान देते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में उनके लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं हैं। वह सामान्य छात्रों की तरह ही यहां शिक्षा ले रही हैं। पहले दिन कक्षा में सभी छात्रों ने उनका स्वागत किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed