सिंग साब द ग्रेट, पागलपंती, वर्जिन भानुप्रिया, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आई हुई हैं। जयहरीखाल में अपनी बुआ के बेटे के विवाह समारोह में पहुंची उर्वशी ने बताया कि इन दिनों वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से विशेष स्नेह मिला है, इसके लिए वह सदा आभारी रहेंगी।
Urvashi Rautela: भाई की शादी के लिए कोटद्वार पहुंची उर्वशी, हल्दी सेरेमनी में इस लुक से ढाया कहर, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा भी उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्में साइन की हैं। निर्देशक सुशी गणेशन निर्देशित सूरज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म दिल है ग्रे में वह विनीत सिंह व अक्षय ओबेरी के साथ दिखाई देंगी। अपनी आगामी फिल्मों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मोहन भारद्वाज निर्देशित फिल्म काला गुलाब साइन की है। यह एक द्विभाषी फिल्म है, जिसे हिंदी और तेलगू दोनों भाषाओं में फिल्माया गया है।
जोसेफ डी सामी और जेराल्ड एरोकियाम द्वारा अभिनीत तमिल भाषा की एक फिल्म भी साइन की है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह भी बड़े बजट की फिल्म है। जो हिंदी, कन्नड़ तेलगू, मलयालम के साथ तमिल में रिलीज होेगी। इस फिल्म में वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में हैं।
उर्वशी बताती हैं कि उसके गाने बॉस पार्टी को दो करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह उसके लिए खुशी की बात है। उर्वशी रौतेला और अभिनेता चिंरजीवी का आइटम नंबर बॉस पार्टी गाना बीते 22 नवंबर को रिलीज हुआ है। यह फिल्म वॉल्टेयर वीरैया का गाना है। इस वीडियो का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
ये भी पढ़ें...हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री: दादा की इस इच्छा को पोते ने किया पूरा, देखने के लिए मैदान में उमड़ पड़ा शहर
उर्वशी ने बताया कि इस फिल्म के जरिये उन्होंने तेलगू फिल्मों में प्रवेश किया है। मेगास्टार चिंरजीवी और निर्देशक बॉबी कोल्ली की फिल्म वॉल्टेयर वीरैया अगले साल रिलीज होगी। रवि तेजा और श्रुति हसन भी इसमें मुख्य भूमिका में हैं।