सब्सक्राइब करें

स्कूल ड्रेस विक्रेता ने अभिभावक के साथ की अभद्रता तो मच गया हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Apr 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
school dress seller misbehave with student parents in uttarakhand
अमर उजाला
उत्तराखंड के कोटद्वार में मंगलवार देर शाम स्कूल ड्रेस विक्रेता द्वारा अभिभावक के साथ की गई अभद्रता के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया।

 
Trending Videos
school dress seller misbehave with student parents in uttarakhand
जनप्रतिनिधियों के साथ कान्वेंट स्कूल के अभिभावकों ने कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को भी इस बाबत ज्ञापन भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
school dress seller misbehave with student parents in uttarakhand

अभिभावकों ने आज पहले स्कूल ड्रेस विक्रेता की दुकान के सामने प्रदर्शन किया। उसके बाद दुकान में घुस कर खरी खोटी सुनाई। आक्रोशित लोगों ने दुकानदार को बाहर निकालकर पीटने का प्रयास किया। एक घंटे के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने दुकानदार को बचाया। पार्षदों ने दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
 

school dress seller misbehave with student parents in uttarakhand

बता दें कि शहर के एक स्कूल ड्रेस विक्रेता ने ड्रेस खरीदने गए अभिभावक से अभद्रता की थी। उन्हें धक्का-मुक्की कर दुकान से बाहर निकालने का वीडियो वायरल हो गया था। जिससे अन्य अभिभावकों में भी आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
school dress seller misbehave with student parents in uttarakhand
fight

अभिभावकों की ओर से संबंधित विद्यालय प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ड्रेस विक्रेता मनमाना दाम वसूलता है। विरोध करने पर वह इससे पहले भी कई लोगों के साथ अभद्रता कर चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed