फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: मंत्री और विधायकाें के आश्रमों में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, 'सियासी संग्राम' के आसार

Tue, 18 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 18 Sep 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will Remove bjp and congress leaders ashram encroachment in haridwar
encroachment in haridwar

देहरादून के बाद अब हरिद्वार में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। 12 सितंबर से हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण तोड़ने का काम जारी है। सोमवार को आर्यनगर चौक से देवपुरा चौक तक लाल निशान लगाए गए हैं। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम, एनएचएआई, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी व पर्यटन विभाग आदि भी अपनी भूमि एवं अन्य तरह की संपत्ति को छुड़ाने में जुट गया है। एनएचएआई ने कनखल से जगजीतपुर तक का अतिक्रमण हटवा लिया है। 

Bulldozer will Remove bjp and congress leaders ashram encroachment in haridwar
encroachment in haridwar

अब पीडब्ल्यूडी ने इस चिन्हित अतिक्रमण में भाजपा एवं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही उनके साथ जुड़े कई व्यापारियों के मकान व दुकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। इसमें पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम की दीवार, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के वेद मंदिर आश्रम का अगला हिस्सा, तहसील के सामने जिला पंचायत की करीब 100 दुकानें व वानप्रस्थ आश्रम आदि आ गए हैं।  

Bulldozer will Remove bjp and congress leaders ashram encroachment in haridwar
मदन कौशिक - फोटो : file photo

पिछली साल 10 अगस्त को भारी बारिश से हुए जलभराव के पानी की निकासी को लेकर नाले की सफाई के दौरान प्रेमनगर आश्रम की दीवार तोड़ने को लेकर सियासी संग्राम हुआ था। इस संग्राम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के समर्थकों में पथराव भी हुआ। इसका गुस्सा एक साल बाद भी शांत नहीं हो सका, लेकिन अब फिर से पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रेमनगर आश्रम के सामने की मुख्य दीवार को चिन्हित कर लाल निशान लगाए जाने से पुरानी यादें ताजा होने लगी हैं। शहर में चर्चाओं की मानें तो आश्रम के अनुयायी अपनी दीवार तो तोड़ने नहीं देंगे। वहीं वेद मंदिर आश्रम के अगले हिस्से पर लगे एक मीटर के लाल निशान पर विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि सरकारी कार्य में कोई बाधा नहीं पहुंचाई जाएगी। जनहित में उनका पूरा आश्रम भी चला जाए तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulldozer will Remove bjp and congress leaders ashram encroachment in haridwar
encroachment in haridwar

तहसील के सामने बनीं जिला पंचायत की दुकानों को आवंटित करने में जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी पर अनियमितता बरतने के मामले पर अधिकार सीज हुए थे। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार को उनके अधिकार बहाल करने पड़े थे, लेकिन अब इन दुकानों के अगले हिस्से पर लाल निशान लग गया है। अगली दीवार तोड़े जाने से ऊपर तक की दुकानों को तोड़ा जाएगा।  

विज्ञापन
Bulldozer will Remove bjp and congress leaders ashram encroachment in haridwar
encroachment in haridwar

मंगलवार से जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर, आर्यनगर चौक से देवपुरा चौक तक अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा। अति संवेदनशील क्षेत्र ज्वालापुर में अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल की मांग की है। नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह से जटवाड़ा पुल से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed