{"_id":"5b7048b542c79212ae0a10a9","slug":"ignou-more-than-100-course-is-going-to-be-close","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इग्नू के 100 से ज्यादा कोर्स लटके, केवल 42 पाठ्यक्रमों को ही मिली मान्यता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इग्नू के 100 से ज्यादा कोर्स लटके, केवल 42 पाठ्यक्रमों को ही मिली मान्यता
Mon, 13 Aug 2018 07:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Aug 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ignou
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूजीसी की डिस्टेंस एजुकेशन काउंसिल(डीईसी) से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) को भी झटका लगा है। डीईसी ने इग्नू के 100 से ज्यादा पाठ्यक्रमों पर बंदी की तलवार लटका दी है। डीईसी के नोटिफिकेशन में केवल 42 कोर्स को ही मान्यता मिली है। हालांकि राज्यों के मुक्त विश्वविद्यालयों के मुकाबले यह संख्या काफी अधिक है।
2 of 4
ugc
डीईसी नोटिफिकेशन के मुताबिक इग्नू में इस सत्र 2018-19 के लिए केवल 42 पाठ्यक्रमों में ही नए दाखिले किए जा सकते हैं। जबकि इग्नू में इससे पहले 150 से ज्यादा कोर्सेज चल रहे थे। 100 से ज्यादा पाठ्यक्रमों पर बंदी की तलवार लटक गई है।
3 of 4
IGNOU
इग्नू के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी जगदंबा प्रसाद के मुताबिक अभी इस संबंध में पूरी सूचना नहीं आई है लेकिन प्राथमिक तौर पर जो बात हुई है उससे साफ है कि जल्द ही हमारे बाकी पाठ्यक्रमों को भी मान्यता मिल जाएगी। इनकी प्रक्रिया गतिमान है। हालांकि, उत्तराखंड मुक्त विवि सहित देश के अन्य राज्यों के मुक्त विवि को देखें तो इग्नू के पाठ्यक्रम सबसे ज्यादा 42 बचे हुए हैं। मुक्त विवि में 75 पाठ्यक्रमों की मान्यता चली गई है, केवल पांच को ही मान्यता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
- फोटो : logo
एक ओर जहां डीईसी ने इग्नू में बीएड की मान्यता नहीं दी है तो दूसरी ओर उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में बीएड बच गया है। डीईसी की लिस्ट में बीएड का नाम बाकी है। लिहाजा, विवि बीएड में प्रवेश की प्रक्रिया चला रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X