फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेंशनर ध्यान दें, केंद्र सरकार के इस फैसले की वजह से खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत

Sat, 08 Sep 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Sep 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
central government decision can create problem for pensioners
पेंशन फंड

केंद्र सरकार के नेशनल पोर्टल में अपलोड किए गए छह लाख 39 हजार 500 पेंशनरों में से हजारों पेंशनरों के आंकड़ों का मिलान नहीं हो पा रहा है। केंद्र ने उत्तराखंड सरकार को नए सिरे से आंकड़े अपलोड करने को कहा है। सूत्रों की मानें तो पेंशनरों के आधार, उनके बैंक खाते और पतों को लेकर कई तरह की खामियां सामने आ रही हैं, जिनकी वजह से पोर्टल का सॉफ्टवेयर उनकी पुष्टि नहीं कर पा रहा है।


 

central government decision can create problem for pensioners
PM Modi

इस पूरी कवायद की वजह सभी पेंशनरों को नेशनल पोर्टल के माध्यम से पेंशन देने का फैसला माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों को ताकीद किया है कि वे पेंशन का भुगतान नेशनल पोर्टल से करेंगे। इस निर्देश के तहत समाज कल्याण विभाग के आईटी प्रकोष्ठ ने भी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना के पोर्टल पर पेंशनरों के आंकड़ों को अपलोड किया। लेकिन आंकड़ों में गड़बड़ी होने की वजह से पूरी कवायद दोबारा करनी पड़ रही है।

central government decision can create problem for pensioners
computer

निदेशक समाज कल्याण मेजर योगेंद्र यादव का कहना है कि आंकड़ों के मिलान को लेकर जो दिक्कत आई हैं, उन्हें जल्द सुधारकर अपलोड कर दिया जाएगा। उनके मुताबिक, डाटा में कोई दिक्कत नहीं है, दरअसल, एक ही तरह के आंकड़े त्रुटिवश दो बार अपलोड हो गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
central government decision can create problem for pensioners
pension

केंद्र सरकार का इरादा बेशक पेंशनरों को हर महीने पेंशन का भुगतान करने का है, लेकिन प्रदेश सरकार के लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा। दरअसल, पेंशनरों पर प्रदेश सरकार सालाना 800 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। केंद्र सरकार से राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत डेढ़ से दो लाख पेंशनरों को करीब 200 करोड़ रुपये का सालाना भुगतान हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार उपयोगिता प्रमाण पत्र के आधार पर हर तीन महीने में पेंशन मद में बजट जारी करती है। कई बार वित्तीय संकट के चलते इसमें देरी भी हो जाती है। नेशनल पोर्टल के माध्यम से हर महीने पेंशन का भुगतान करना कम से कम प्रदेश सरकार के लिए आसान नहीं माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
central government decision can create problem for pensioners
आधार वेरिफिकेशन

पेंशन योजना में आधार की अनिवार्यता को लेकर केंद्र सरकार से अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। आदेश की प्रत्याशा में समाज कल्याण विभाग ने बैंक खातों के आधार लिंक न होने पर भी पेंशन का भुगतान जारी रखने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से 79431 पेंशनरों का फायदा होगा। इन पेंशनरों के आधार लिंक नहीं हो पाए हैं। निदेशक, समाज कल्याण मेजर योगेंद्र यादव का कहना है कि जब तक केंद्र से कोई आदेश नहीं आता, आधार के बगैर भी पेंशन का भुगतान किया जाता रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed