चमोली जिले में माणा कैंप के पास हुए हिमस्खलन की घटना के तीसरे दिन रविवार को भी लापता श्रमिकों की ढूंढखोज के लिए प्रभावित क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। बचाव अभियान में सेना के सात और एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में लगा है। लेफ्टिनेंट कर्नल अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि बचाव अभियान के 52 घंटे पूरे हो चुके हैं। लापता श्रमिकों की तलाश के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
Chamoli Avalanche: जिंदगी की जद्दोजहद के 52 घंटे...हेलीकॉप्टर और थर्मल कैमरों से हो रही लापता श्रमिकों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:04 PM IST
सार
Chamoli Avalanche: माणा पास पर हुए हिमस्खलन के दौरान 54 मजदूर बर्फ में फंस गए थे। जिसमें से 50 को रेस्क्यू कर निकाला गया है। छह की मौत हो चुकी है। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन