फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Bridge Collapse: सेवादार बोले-अचानक से आई तेज आवाज...अलकनंदा में समा गया पुल, एक की मौत, तस्वीरें

Wed, 05 Mar 2025 07:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Mar 2025 07:44 PM IST
सार

Chamoli News: सभी लोग अपने कामों में व्यस्त थे। अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने की आवाज आई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता पुल ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन
Chamoli News Motor bridge Connecting Hemkund sahib built in Govindghat collapsed due to rock fall one dead
गोविंदघाट में पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

चट्टान टूटने से गोविंदघाट में बना मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया है। इसके साथ ही पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।



बुधवार सुबह करीब दस बजे अचानक गोविंदघाट के सामने पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान टूटकर सीधे अलकनंदा नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज (केबल के सपोर्ट पर बना पुल) पर गिर गई। एक झटके में पुल पत्थरों के साथ अलकनंदा नदी में गिर गया।

पुल का पुलना की तरफ का हिस्सा नदी में गिर गया जबकि गोविंदघाट की तरफ वाला हिस्सा तिरछा होकर लटक गया। वहीं मलबे में एक व्यक्ति भी दब गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और लोनिवि की टीमें मौके पर पहुंची।

Chamoli:  बवंडर से बच निकले श्रमवीरों के हौसले बुलंद, बोले-बदरीनाथ की भूमि पर काम करने का सौभाग्य, फिर लौटेंगे

Chamoli News Motor bridge Connecting Hemkund sahib built in Govindghat collapsed due to rock fall one dead
गोविंदघाट में पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

अस्थायी पुल का काम किया शुरू
जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि गोविंदघाट में पुल टूटने से हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, पुलना और भ्यूंडार का संपर्क टूट गया है। लोनिवि ने ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थायी पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। वहीं लोनिवि ने सामान्य आवाजाही के लिए 110 मीटर स्पान के वैली ब्रिज की जरूरत बताई है। इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chamoli News Motor bridge Connecting Hemkund sahib built in Govindghat collapsed due to rock fall one dead
गोविंदघाट में पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
कारपेंटर की मौत

डीएम के मुताबिक भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने अपराह्न करीब चार बजे मलबे से शव को निकाल लिया। गोविंदघाट थाने के एसओ विनोद रावत ने बताया कि मृतक की पहचान जोगिंदर शर्मा (34 साल) पुत्र पारस निवासी सुदामा नगर थाना बेरिया, जिला बेतिया, चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। जोगिंदर यहां कारपेंटर का काम करता था। वह पुलना से गोविंदघाट की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा अचानक भूस्खलन हो गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli News Motor bridge Connecting Hemkund sahib built in Govindghat collapsed due to rock fall one dead
गोविंदघाट में पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
अचानक से आई आवाज, सभी चौंक गए

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे की है। सभी लोग अपने कामों में व्यस्त थे। अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने की आवाज आई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता पुल ध्वस्त हो गया। यह पुल 2015 में बना था। मगर अब इसके टूटने से यात्रा संचालन मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण शुरू करना होगा, ताकि यात्रा में कोई असुविधा न हो और पुलना के लोगों को भी राहत मिले।

विज्ञापन
Chamoli News Motor bridge Connecting Hemkund sahib built in Govindghat collapsed due to rock fall one dead
गोविंदघाट में पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

गनीमत रही घटना के समय नहीं था वाहन
इस पुल पर पुलना के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। गनीमत रही जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त पुल पर कोई वाहन आवाजाही नहीं कर रहा था। बुधवार सुबह एक वाहन पुलना से सवारी लेकर करीब नौ बजे गोविंदघाट की तरफ आ गया था। लेकिन उसके बाद कोई वाहन नहीं आया। जो लोग सुबह गोविंदघाट आए थे वे नदी पर मवेशियों के लिए बनी अस्थायी पुलिया से पैदल वापस गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed