सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2020: खुले बदरीनाथ मंदिर के कपाट, तस्वीरों में करें धाम के दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 May 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
char dham yatra 2020 badrinath dham doors open pics
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट - फोटो : amar ujala

पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद आज (शुक्रवार) सुबह 4.30 बजे बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इस बार बेहद सादगी के साथ कपाट खोले गए। कपाटोद्घाटन मे मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी भूवन चन्द्र उनियाल, राजगुरु, हकहकूकधारियो सहित केवल 11 लोग ही शामिल हो सके। वहीं धाम में कुल 28 लोग मौजूद थे। बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया 14 मई (गुरुवार) से ही शुरू हो गई थी।

Trending Videos
char dham yatra 2020 badrinath dham doors open pics
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट - फोटो : amar ujala

कपाट खोलने से पहले बदरीनाथ सिंह द्वार, मंदिर परिसर, परिक्रमा स्थल, तप्त कुंड के साथ ही विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया गया। योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में कुबेर जी, उद्धव जी और गरुड़ जी की विशेष पूजाएं हुईं। हक-हकूकधारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान श्री बदरीनाथ की पूजा अर्चना की और पुष्प अर्पित किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
char dham yatra 2020 badrinath dham doors open pics
बदरीनाथ धाम मंदिर - फोटो : amar ujala

बदरीनाथ धाम को 10 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को सजाया गया। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को सजाया गया है।

char dham yatra 2020 badrinath dham doors open pics
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट - फोटो : amar ujala

बता दें कि जब से चारधाम यात्रा शुरू हुई है तब से अब तक बदरीनाथ धाम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब धाम में कपाट खुलने के समय वेद मंत्रों और जय बदरीनाथ का जयघोष तो सुनाई दिए, लेकिन उनके भक्तों का हुजूम मौजूद नहीं रहा। 
 

विज्ञापन
char dham yatra 2020 badrinath dham doors open pics
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट - फोटो : amar ujala

इतना ही नहीं इतिहास में पहली बार बदरीनाथ धाम के कपाट तय तिथि 30 अप्रैल को न खुलकर इस बार कोरोना संकट के कारण तिथि को बदलकर 15 मई कर दिया गया। चमोली नेहरु युवा केंद्र के जिला समन्वयक डॉ. योगेश धस्माना ने बताया कि वर्ष 1920 में स्वामी विवेकानंद सरस्वती हैजा रोग फैलने के कारण बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर नहीं जा पाए थे और कर्णप्रयाग से ही लौट गए थे। लेकिन तब यह संकट की स्थिति यात्रा के मध्य में आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed