{"_id":"615475e68ebc3e4afe62ab68","slug":"chardham-yatra-2021-landslide-on-badrinath-highway-and-many-pilgrims-stuck-on-road-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2021: बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद, वाहनों की लगी कतार, सैकड़ों लोग फंसे, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2021: बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद, वाहनों की लगी कतार, सैकड़ों लोग फंसे, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
4
1 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम अचानक टंगड़ी गांव के पास भूस्खलन हो गया। जिससे हाईवे पर मलबा आने से रास्ता बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। साथ ही सैकड़ों लोग रास्ते में फंस गए। हाईवे बंद होने से यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। देर शाम तक हाईवे खोलने के प्रयास जारी थे।
बुधवार शाम करीब चार बजे टंगड़ी के पास बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे हाईवे पर यातायात बंद हो गया। भूस्खलन होता देख यात्री रास्ते में ही रुक गए।
हाईवे पर लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे एनएच की जेसीबी को मलबा हटाने में दिक्कत हो रही है। हाईवे पर यात्रियों और पर्यटकों के वाहनों की कतार लग गई। देर शाम तक बदरीनाथ जाने और जाने वाले यात्री हाईवे पर फंसे रहे।
Trending Videos
2 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बदरीनाथ धाम में बुधवार को शाम चार बजे तक 900 यात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। देवस्थानम बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 18 सितंबर से बुधवार शाम चार बजे तक चारों धामों में 25811 यात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि बदरीनाथ धाम में अब तक 9590 यात्री और हेमकुंड साहिब में 2709 यात्री दर्शन कर चुके हैं। वहीं, बुधवार को गंगोत्री धाम में 580 और यमुनोत्री धाम में 400 श्रद्धालु पहुंचे।
4 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद
- फोटो : अमर उजाला
उधर, लोनिवि ने बुधवार से जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त रेलिंग व मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक के छह किमी पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मार्ग पर टूटी रैलिंग से कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 5
यमुनोत्री मार्ग पर काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार से लोनिवि ने यमुनोत्री मार्ग के छह किमी पैदल मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि के अवर अभियंता रणदेव राणा ने बताया कि जल्द ही रैलिंग व पैदल मार्ग का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।