बीते छह दिनों में 54 हजार 410 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन किए। जबकि एक माह में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। बीते तीन दिनों तक बारिश के बीच भी धाम में आस्था व भक्ति का उल्लास चरम पर रहा। जबकि मौसम साफ होते ही बुधवार को 12 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे।
चारधाम यात्रा 2021: बारिश में भी चरम पर रहा आस्था का उल्लास, एक लाख तीर्थयात्री कर चुके बाबा केदार के दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी को कोविड-19 के नियमों के तहत गर्भगृह से दर्शन कराए जा रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। भैयादूज के पर्व पर 6 नवंबर को कपाट बंद होने तक केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा ढाई लाख से अधिक पहुंच सकता है।
बीते छह दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या
14 अक्तूबर 6314
15 अक्तूबर 11018
16 अक्तूबर 16388
17 अक्तूबर 14556
18 अक्तूबर 5008
19 अक्तूबर 1126
वहीं, इस बीच श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली की भी शिकायतें सामने आई। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि केदारनाथ में एक कमरे के 6 से 9 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। पानी की बोतल 200 रुपये, कोल्डड्रिंक 80 रुपये और हाफ प्लेट मैगी 50 रुपये में मिल रही है। ये सब धाम तक ही सीमित नहीं है बल्कि यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग से गुप्तकाशी तक कई टैक्सी-मैक्सी चालकों द्वारा 250 से 300 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लिया जा रहा है।
इस संबंध में डीएम ने एआरटीओ को पहले भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर पर्यटन मंत्री भी नाजार नजर आए। उन्होंने रुद्रप्रयाग के डीएम से बात करते हुए तत्काल ऐसे रेस्टोरेंट संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आपदा के मद्देनजर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।