फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Dhami Birthday: गरीब बच्चों के साथ बिताया समय, साथ किया भोजन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Sat, 16 Sep 2023 03:39 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami Birthday Spent time with poor children many leaders including PM Modi congratulated Watch Photos
सीएम धामी बच्चों संग जन्मदिन मनाते - फोटो : amar ujala

सीएम धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। सीएम ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। सीएम को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। सीएम ने पौधरोपण भी किया।

सीएम सिंह धामी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें। जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, उसके लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें।

CM Dhami Birthday Spent time with poor children many leaders including PM Modi congratulated Watch Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि जब हम किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूमिका में कार्य करें। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सीएम आवास पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सूचना सचिव विनय शंकर पांडे सहित सभी आईएएस अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

CM Dhami Birthday Spent time with poor children many leaders including PM Modi congratulated Watch Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री धामी को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व कई नेताओं ने बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami Birthday Spent time with poor children many leaders including PM Modi congratulated Watch Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed