फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: आईआईटी रुड़की की टीम ने की कोरोना के इलाज में कारगर मोलेक्यूल की पहचान, शोध में सामने आई ये बातें

Wed, 02 Nov 2022 10:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Nov 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: IIT Roorkee research team identified effective molecules in treatment of covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने प्रचलित दवा के प्रायोगिक अध्ययन के जरिये कोविड-19 संक्रमण के इलाज में कारगर तीन एंटी-वायरल मोलेक्यूल की पहचान की है। बताया गया है कि दवा को रिपर्पस करने पर आधारित मोलेक्यूलर थैरेपी क्लीनिकल ट्रायल के लिए तैयार है। 



जज्बा: घर में शुरू की सेनेटरी नैपकिन यूनिट और खड़ा कर दिया कारोबार, पढ़ें 12 वीं की छात्रा के जुनून की कहानी

शोध प्रमुख बायोसाइंसेज एवं बायोइंजीनियरिंग विभाग की प्रो. शैली तोमर ने बताया कि शोध टीम ने कोविड 19 वायरस को टार्गेट करने और दवा के मोलेक्यूल की पहचान करने के लिए प्रोटीन डेटा बैंक का उपयोग किया। साथ ही प्रचलित दवाओं से नए एंटी-सार्स सीओवी 2 मोलेक्यूल खोजने के मकसद से दवा को पर्पस करने की रणनीति अपनाई।

Coronavirus: IIT Roorkee research team identified effective molecules in treatment of covid 19
शोध करने वाली आईआईटी रुड़की की टीम - फोटो : अमर उजाला

टीम ने कैंसर की दवा आईएनसी 28060 एंटी-डायबेटिक मोलेक्यूल डालिटाजोन और प्राकृतिक फाइटोकेमिकल कोलम्बियानाडीन की खोज की। जिनमें सूजन और कैंसर का प्रभाव कम करने के गुण हैं और जो कोविड 19 वायरस पर असरदार है।

Coronavirus: IIT Roorkee research team identified effective molecules in treatment of covid 19
नमूनों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI

दवा विकसित करने के थकाऊ लंबा समय लेने वाले और महंगे अध्ययन के बिना दवा को रिपर्पस करने पर आधारित मोलेक्यूलर थिरैपी क्लिनिकल ट्रायल के लिए तैयार है। प्रो. तोमर ने बताया कि टीम ने प्रोटीन डाटा बैंक में उपलब्ध परमाणु संरचनाओं के उपयोग से छह एनबीपी की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: IIT Roorkee research team identified effective molecules in treatment of covid 19
कोरोना संक्रमण - फोटो : Social Media

शोध में एक दवा से केवल एक वायरस प्रोटीन को टार्गेट करने के बजाय विभिन्न वायरस प्रोटीनों को मल्टी- टार्गेट करने की प्रणाली चुनी गई है। इस मल्टी- टार्गेट प्रयोग से इलाज के अधिक कारगर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Coronavirus: IIT Roorkee research team identified effective molecules in treatment of covid 19
आईआईटी रुड़की - फोटो : अमर उजाला

संस्थान निदेशक प्रो. केके पंत ने कहा है कि सास-सीओ 2 वायरस पर इस तरह का शोध न केवल कोविड- 19 महामारी बल्कि नए वैरियंट से निपटने और भविष्य के लिए तैयार रहने में भी महत्वपूर्ण है। इस शोध के माध्यम से वैज्ञानिक समुदाय को इस तरह के वायरस को बेहतर समझने और कारगर वैक्सीन तैयार करने में मदद मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed