{"_id":"5b323ffd4f1c1b214d8b8905","slug":"dead-boy-rescue-photos-after-tractor-trolley-accident-in-chakrata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से दो युवकों की मौत,डंडे-रस्सी के सहारे हुआ शवों का रेस्क्यू, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से दो युवकों की मौत,डंडे-रस्सी के सहारे हुआ शवों का रेस्क्यू, तस्वीरें
Wed, 27 Jun 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, साहिया
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, साहिया
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tractor trolley Accident in chakrata
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुधवार सुबह देहरादून के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक ट्रैक्टर ट्राली से मिक्सचर मशीन को लेकर जा रहे थे। मृतकों की पहचान फारुक पुत्र दिलशान 23 वर्ष और हुसैन पुत्र इनाम 29 वर्ष निवासी मेहूवाला खालासा जीवनगढ़ विकासनगर के रूप में हुई है।
2 of 5
Tractor trolley Accident in chakrata
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस के अनुसार फारुक और हुसैन ट्रैक्टर से मिक्सचर मशीन लेकर सोमवार शाम विनसोन पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने मशीन लेकर विकासनगर पहुंचना था। इसके लिए वह सुबह विकासनगर के लिए निकल गए।
3 of 5
Tractor trolley Accident in chakrata
करीब 6 बजे जैसे ही वह कालसी-चकराता मोटरमार्ग स्थित शंभू चौकी के पास पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर ट्राली मशीन समेत अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गई। घटनास्थल पर कोई भी व्यक्ति न होने के कारण यह भी पता नहीं लग पाया कि आखिर वाहन कौन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tractor trolley Accident in chakrata
जब राहगीरों ने सड़क से नीचे ट्रैक्टर ट्राली पलटी देखी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर ट्राली से रेता-बजरी का काम भी करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
Tractor trolley Accident in chakrata
बार-बार मॉक ड्रिल कर खुद को चुस्त बताने वाली पुलिस की सच्चाई क्या है, यह हादसे के दौरान देखने को मिला। पुलिस के पास सूचना थी कि ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर गई है, और रेस्क्यू कर शवों को खाई से बाहर निकाला जाना है। इसके बावजूद पुलिस सिर्फ स्ट्रेचर ही लेकर मौके पर पहुंची। आनन-फानन में स्थानीय लोगों से रस्से और बांस के डंडे मंगवाए गए, जिसके बाद रेस्क्यू चलाकर शवों को सड़क तक लाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।