फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह के कांग्रेस पर ‘चेतक-ट्टटू’ बयान के बाद जिंदा हुआ ‘शक्तिमान’, यहां जानिए पूरा माजरा

Wed, 27 Jun 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Jun 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Shaktimaan alive after amit shah statement on congress in dehradun
Amit Shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने एक दिनी दौरे में ‘चेतक-ट्टटू’ की नई बहस छेड़ गए हैं। बहस के बीच में उत्तराखंड पुलिस का ‘शक्तिमान’ घोड़ा भी ‘जिंदा’ हो गया है। कांग्रेस शाह के बयान पर आग बबूला है। प्रहार के लिए उसकी तरकश से नुकीले तीर निकल रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि शक्तिमान घोडे़ की टांग तोड़ने वाले क्या जानें कौन ‘चेतक’ है और कौन ‘ट्टटू’। पार्टी ने आगे ये भी कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पता चल जाएगा कि कौन ‘चेतक’ है और कौन ‘ट्टटू’।

Shaktimaan alive after amit shah statement on congress in dehradun
पुलिस घोड़ा शक्तिमान का उपचार - फोटो : bbc

शाह ने रविवार को कहा था कि भाजपाई चेतक घोडे़ के समान हैं, जबकि कांग्रेसी भाडे़ के ट्टटू हैं। दिलचस्प बात ये है कि शाह की बैठक में भी शक्तिमान घोडे़ का जिक्र हुआ था। हालांकि उसका संदर्भ दूसरा था। मीडिया पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा था कि मीडिया घोडे़ को भी हीरो बना देता है। शाह ने इसके बाद भाजपाइयों को चेतक और कांग्रेसियों को भाडे़ के ट्टटू की संज्ञा दी थी। कांग्रेस ने इस मामले में कड़ी प्रक्रिया दी।

Shaktimaan alive after amit shah statement on congress in dehradun
amit shah

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा-इस तरह की शब्दावली का प्रयोग शाह की मानसिकता बताती है। एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के इस तरह के बयान निंदा लायक हैं। उन्होंने कहा-भाजपा को प्रचंड बहुमत पर बड़ा गुमान है, मगर उपचुनावों ने उसे आईना दिखा दिया है। 2019 में पता चल जाएगा कि कौन क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan alive after amit shah statement on congress in dehradun
harish rawat

इधर, पूर्व सीएम हरीश रावत इस मामले में शाह के खिलाफ खासे मुखर होकर सामने आए हैं। हरीश रावत की सरकार के जमाने में ही शक्तिमान प्रकरण सामने आया था। इसमें पुलिस के घोडे़ शक्तिमान की टांग टूट गई थी। भाजपा विधायक गणेश जोशी को इसके लिए आरोपित किया गया था।

विज्ञापन
Shaktimaan alive after amit shah statement on congress in dehradun
शक्तिमान - फोटो : self

बाद में शक्तिमान की मौत हो गई थी। शाह के बयान पर सोमवार को हरीश रावत ने शक्तिमान प्रकरण की नए ढंग से याद दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा घोडे़ की टांग तोड़ने वाली पार्टी है। उसे चेतक-ट्टटू के अंतर के बारे में क्या पता होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed