फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में शाहिद-श्रद्धा ही नहीं सक्षम भी लगाएंगे 'बल', दमदार रोल में आएंगे नजर

Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Dehradun boy saksham play shahid kapoor childhood role in batti gul meter chalu
saksham

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में ‘बल’ और ‘ठहरा’ तो लगाएंगे ही साथ में दून के सक्षम भी फिल्म में ‘बल’ और ‘ठहरा’ शब्द का इस्तेमाल करते नजर आएंगे। 

Dehradun boy saksham play shahid kapoor childhood role in batti gul meter chalu
saksham

सक्षम को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके परिजन और मित्र उत्सुक हैं। उधर सक्षम फिल्मी दुनिया में अपना भविष्य बनाने का सपना संजोए हुए हैं। वह चाहते हैं कि फिल्मी जगत में काम कर परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करें।

Dehradun boy saksham play shahid kapoor childhood role in batti gul meter chalu
Shahid kapoor

नेहरू कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय सक्षम सेंट जोजेफ्स स्कूल के छठीं कक्षा के छात्र हैं। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए सक्षम ने बताया कि फिल्म के लिए देहरादून में हुए ऑडिशन में 40 बच्चों ने भाग लिया था। इसमें सक्षम का चयन होने के बाद ऋषिकेश में हुई शूटिंग में उन्होंने शाहिद के बचपन का किरदार निभाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun boy saksham play shahid kapoor childhood role in batti gul meter chalu
saksham

सक्षम की मां मौलश्री उनियाल ने बताया कि बेटे सक्षम के इतनी बड़ी फिल्म में काम करने की वजह से बहुत सी चीजें पहली बार देखने को मिलीं। साथ ही शाहिद और श्रद्धा से भी मिलने का मौका मिला।

विज्ञापन
Dehradun boy saksham play shahid kapoor childhood role in batti gul meter chalu
shahrukh khan

वहीं सक्षम के दादा गोविंद राम उनियाल ने कहा कि उनके पोते ने परिवार के लोगों को पहचान दिलाने का काम किया है। सक्षम इससे पहले एक विज्ञापन और शॉर्ट फिल्म में भी काम कर चुके हैं। वह सनी देओल और शाहरुख खान की मिमिक्री भी करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed