{"_id":"6a60fcd0b3fd30dfd204e64a","slug":"dehradun-crime-businessman-murder-in-colony-just-a-short-distance-from-police-station-parks-panic-photos-2026-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजधानी में वारदात: थाने से कुछ ही दूरी पर बीच कॉलोनी हत्या से सनसनी, लोगों की आंखों में दिखा खौफ, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में वारदात: थाने से कुछ ही दूरी पर बीच कॉलोनी हत्या से सनसनी, लोगों की आंखों में दिखा खौफ, तस्वीरें
पटेलनगर थाना क्षेत्र में देहराखास से देवऋषि एन्क्लेव तक बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना परिसर से महज करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित देवऋषि एन्क्लेव में घर के भीतर घुसकर एक कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। एक आरोपी ने दीपक गुप्ता पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
हमले में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की खबर जैसे ही इलाके में फैली, देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इतनी नजदीक हुई हत्या ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे अचानक चीख-पुकार सुनाई दी। कुछ ही देर में यह खबर फैल गई कि बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही देहराखास से लेकर देवऋषि एन्क्लेव तक अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जबकि कई लोग छतों और बालकनी में खड़े होकर घटनास्थल की ओर देखते रहे। लोगों के चेहरों पर भय और असुरक्षा साफ दिखाई दे रही थी।
3 of 5
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या के खौफ में लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना इतनी कम दूरी पर होने के बावजूद बदमाशों का इस तरह घर में घुसकर हत्या कर फरार हो जाना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने एक हमलावर रोहन प्रजापति को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीन लोग आए थे। पड़ोसियों ने दो और संदिग्ध लोगों को उस घर के बाहर देखा था जिसके अंदर कारोबारी दीपक की हत्या हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक हमलावर ने चाकू से वार कर दीपक की हत्या की है जिसे हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस टीमें आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। सीओ अंकित कंडारी ने कहा कि कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं जो जानकारी सामने आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।