{"_id":"6a5f89a464df02c9390b1e1a","slug":"mussoorie-dehradun-road-one-way-traffic-becomes-problem-after-road-subsidence-5-km-long-traffic-jam-issues-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मसूरी-देहरादून रोड: सड़क धंसने के बाद वन-वे ट्रैफिक बना मुसीबत, लगा पांच किमी लंबा जाम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी-देहरादून रोड: सड़क धंसने के बाद वन-वे ट्रैफिक बना मुसीबत, लगा पांच किमी लंबा जाम, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:53 PM IST
सार
Mussoorie Dehradun Road: लगातार बारिश के चलते कोल्हूखेत के समीप सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया था। आज हल्के वाहनों के लिए रास्ता खुला लेकिन जाम ने परेशान कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी-देहरादून रोड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोल्हूखेत के पास भूस्खलन और सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हुआ मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग मंगलवार सुबह हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। मार्ग खुलने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों और दैनिक यात्रियों को राहत मिली, लेकिन पानीवाला बैंड के निकट सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात वन-वे होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, मार्ग पर पांच किमी लंबा जाम लग गया। भारी वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक जारी है।
बता दें कि सोमवार शाम लगातार बारिश के चलते कोल्हूखेत के समीप सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया था। रातभर लोक निर्माण विभाग की टीम ने मशीनों की मदद से मलबा हटाने और सड़क को खोलने का कार्य किया।
2 of 5
मसूरी-देहरादून रोड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मुख्य मार्ग को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। हालांकि कोल्हूखेत के पानीवाला बैंड के निकट सड़क संकरी और क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात वन-वे करना पड़ा। इससे सुबह से शाम तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 11 बजे पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। इस दौरान 500 से अधिक वाहन इसमें फंस गए। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की दोहरी लाइन लगने से स्थिति और गंभीर हो गई। जाम में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही।
3 of 5
मसूरी-देहरादून रोड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाम के कारण देहरादून जाने और मसूरी आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। मौके पर पुलिसकर्मी यातायात सुचारू कराने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने से व्यवस्था प्रभावित रही। मसूरी से देहरादून जा रहे अमित पंवार और विक्रम ने बताया कि सड़क टूटने के कारण एक ही लेन से वाहनों की आवाजाही होने से घंटों जाम लगा रहा। उनका कहना था कि पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने से लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मसूरी-देहरादून रोड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरविंद सतवारिया ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। फिलहाल हल्के और आवश्यक सेवा के भारी वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि सड़क की लगातार निगरानी की जा रही है। बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने से मार्ग में कीचड़ हो रहा है, बारी-बारी से वाहनों को भेजा जा रहा है। एलकेड़ी मार्ग करीब आधा घंटे मलबा आने से बंद रहा है , लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया गया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल आनंद ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
5 of 5
मसूरी-देहरादून रोड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी-बारलोगंज-झड़ीपानी मार्ग पर बीच सड़क में भारी भरकम बोल्डर आने से यातायात बाधित रहा, बोल्डर के कारण मार्ग में आवाजाही प्रभावित हुई है, मसूरी-देहरादून मार्ग कई जगह मलबा आने से सड़क में मलबा, बजरी, पत्थर आ गए है। किमाड़ी मार्ग में मलबा आने से लोनिवि ने जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया। उधर, लगातार हो रही भारी बारिश से ग्राम पंचायत चमासारी क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्राम प्रधान विक्रम रावत ने बताया कि चमासारी के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली कई सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।