{"_id":"6a5a5f9f518a2cea010dcbd1","slug":"rahul-gandhi-grand-stage-entry-students-impressed-unique-style-beyond-politics-chhatron-ki-goonj-dehradun-2026-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का दून दौरा: छात्रों के गूंज शो में दिखा नया अंदाज, लेजर लाइट और संगीत के बीच मंच पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का दून दौरा: छात्रों के गूंज शो में दिखा नया अंदाज, लेजर लाइट और संगीत के बीच मंच पर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:04 PM IST
सार
रोशनी, संगीत और युवाओं की तालियों के बीच देहरादून के बन्नू मैदान में सजे मंच पर राहुल गांधी की एंट्री ने राजनीतिक मंच को एक अलग रंग दिया। लंबे अंतराल के बाद उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस नेता का अंदाज इस बार हटकर नजर आया। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल ने भाषण से पहले मंच संचालन और माहौल को अपने अंदाज में संभाला, जहां उनकी मौजूदगी एक नेता से ज्यादा एक स्टार परफॉर्मर जैसी दिखाई दी।
विज्ञापन
1 of 5
राहुल गांधी मंच पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लगभग साढ़े चार साल बाद देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी का इस बार अंदाज कुछ अलग नजर आया। पेपर ली प्रकरण के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मंच पर नेता की जगह अभिनेता के रूप में दिखे।
बन्नू स्कूल मैदान में छात्रों की गूंज कार्यक्रम मंच को राहुल गांधी ने अकेले संभाला। प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता मंच की जगह युवाओं व छात्रों के बीच रहे। राहुल के पहुंचे से पहले गीत संगीत का दौर चला। इससे कार्यक्रम में पहुंचे छात्रों व युवाओं के बीच खुशनुमा माहौल बनाया गया।
शाम 7.45 बजे राहुल गांधी ने मंच पर एंट्री हुई। युवाओं व छात्रों ने अभिवादन भी एक सुपर स्टार अभिनेता के रूप में किया। लेजर लाइट, संगीत की गूंज के साथ राहुल मंच पर पहुंचे, उनके साथ पार्टी नेताओं को मंच से दूर रखा गया। मंच को पूरी तरह से राहुल के साथ उनकी टीम ने संभाला।
युवाओं के बीच गानों पर झूमे नेता
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मंच पर राहुल गांधी के अलावा प्रदेश के कोई नेता की एंट्री नहीं थी। कार्यक्रम में पसंदीदा रैप सॉग, पंजाबी, हिंदी गानों की गूंज पर युवा खूब झूमे। वहीं युवाओं के साथ बैठे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, करन माहरा, रवि बहादुर, सुमित हृदयेश, काजी निजामुद्दीन, शूरवीर सिंह सजवाण युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए गानों पर झूमे।
2 of 5
मंच पर पहुंचे राहुल गांधी
- फोटो : congress
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की गूंज शुक्रवार को पूरे देहरादून को सुनाई दी। राहुल और रैपर कर्मा को सुनने के लिए हजारों की भीड़ बारिश के बावजूद बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंची और करीब तीन घंटे तक खड़े होकर रैपर कर्मा के गानों को सुना और उसके बाद इत्मिनान से राहुल गांधी का साथ दिया।
3 of 5
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवाओं ने पेपर लीक जैसे मुद्दों पर राहुल के साथ हां में हां मिलाकर इस बात का एहसास कराया कि पेपर लीक जैसे मुद्दों से रैपर आज वाकई व्यथित है। कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होना था लेकिन उससे पहले ही करीब चार बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। कार्यक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं उड़ने लगी कि कार्यक्रम फेल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश के इस दौर में कांग्रेसियों को पसीने आने लगे लेकिन बारिश जैसे ही हलकी हुई उसके बाद एकाएक युवाओं की भीड़ कार्यक्रम स्थल की तरफ आने लगी। पांच बजे के बाद देखते ही देखते मैदान खचाखच भर गया। करीब साढ़े सात बजे जैसे ही राहुल गांधी मंच पर पहुंचे तो माहौल राहुलमय हो गया। मोबाइल की फ्लैश जलाकर युवाओं ने उनका स्वागत किया। राहुल ने सबसे पहले मंच पर आते ही अमर मेहता को श्रद्धांजलि दी।
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होना था, लेकिन दोपहर चार बजे से ही छात्र-युवा बन्नू स्कूल परिसर पहुंचने लगे। कोई दोस्तों के साथ तो कोई समूह बनाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचा। समय बढ़ने के साथ परिसर में भीड़ लगातार बढ़ती गई। युवाओं में राहुल गांधी को सुनने और कार्यक्रम का हिस्सा बनने की उत्सुकता साफ नजर आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।