फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दून फिल्म फेस्टिवल: फिल्मी सितारों से गुलजार हुआ शहर, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की ये हस्तियां आई एक साथ नजर

Sat, 23 Sep 2023 01:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Sep 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
Dehradun International Film Festival begins Film stars gathered Watch photos
दून फिल्म फेस्टिवल में पहुंची साउथ की फेमस एक्ट्रेस नेहा सक्सेना - फोटो : amar ujala

आठवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन के मौके पर दून की शाम फिल्मी सितारों से सजी। फेस्टिवल का उद्घाटन हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।



गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा, उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। शूटिंग के लिए उत्तराखंड फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन रहा है। अभिनेता वरुण बड़ोला ने कहा, उत्तराखंड की धरती पर हुनर की कमी नहीं है। प्रतिभा को मंच मिले तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकते हैं।

वहीं, अभिनेता मोहन कपूर ने कहा, देहरादून से बचपन से नाता है। जब भी मौका मिलता है वह पहाड़ चले आते हैं। अभिनेत्री नेहा सक्सेना ने कहा, कला की न कोई भाषा होती है और न कोई जाति धर्म। कला हर वर्ग विशेष को अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मौका देती है।

Dehradun International Film Festival begins Film stars gathered Watch photos
दून फिल्म फेस्टिवल में स्टार का सम्मान - फोटो : amar ujala

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, कलाकार और कला की कोई सीमा नहीं होती। उत्तराखंड सरकार फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इसी को देखते हुए फिल्म नीति बनाई गई है।

Dehradun International Film Festival begins Film stars gathered Watch photos
दून फिल्म फेस्टिवल में मनीष माधवा का सम्मान - फोटो : amar ujala

कहा, यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसके लिए हम काम कर रहे हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, उत्तराखंड राज्य विविधताओं का राज्य है। इतना ही नहीं उत्तराखंड दुनिया के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है। इस मौके पर फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा, अभिनेता विनय पाठक समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun International Film Festival begins Film stars gathered Watch photos
दून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : amar ujala

बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने वाली फिल्म गदर-2 में जनरल हामिद इकबाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनीष माधवा ने आदाब से अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कहा, आदाब बोल रहा हूं, लेकिन पाकिस्तान से नहीं हूं। मूल रूप से हरियाणा निवासी माधवा ने कहा, भारतीय होने पर गर्व है। गदर-2 के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, अमरीश पुरी की जगह वह नहीं ले सकते। अभिनेता सनी देओल के साथ काम करना यादगार रहा। वहीं, अभिनेता प्रदीप सिंह रावत ने कहा, मेहनत और टैलेंट सफलता के रास्ते आसान बनाते हैं।

विज्ञापन
Dehradun International Film Festival begins Film stars gathered Watch photos
दून फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चित्राशी रावत - फोटो : amar ujala

चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री चित्राशी रावत ने पहाड़ी गीत ठंडो रे ठंडो.. गीत की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मूल रूप से देहरादून निवासी चित्राशी ने कहा, भारतीय सिनेमा बहुत खूबसूरत है। हमारा सिनेमा देश के हर जाति धर्म के लोगों को आपस में जोड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा, उत्तराखंड उनके दिल में बसता है। एक बार जो उत्तराखंड आता है वह यहीं का हो जाता है। चित्राशी राष्ट्रीय स्तर की एथलीट हैं।

ये भी पढ़ें...देहरादून: धरना स्थल जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हरीश रावत, किसानों की उठाई आवाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed