फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरता पुरस्कारः बेटे की शादी के कार्ड बांटने गए थे पिता, लौटे तो आई मेजर चित्रेश की शहादत की खबर

Thu, 15 Aug 2019 09:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Aug 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
dehradun martyr major chitresh get sena medal
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
देहरादून निवासी मेजर चित्रेश सिंह विगत 16 फरवरी को कश्मीर के राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हो गए थे। धमाका उस वक्त हुआ जब वे आईईडी को डिफ्यूज कर रहे थे। कुछ दिन बाद ही मेजर चित्रेश की शादी होने वाली थी।
dehradun martyr major chitresh get sena medal
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से वर्ष 2010 में पासआउट हुए थे। वर्तमान में वह सेना की इंजीनियरिंग कोर में थे। उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट उनके पिता हैं।
dehradun martyr major chitresh get sena medal
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मेजर चित्रेश का परिवार राजधानी के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रहता है। मूल रूप से एसएस बिष्ट रानीखेत के पीपली गांव के रहने वाले हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि मेजर चित्रेश की सात मार्च को शादी होने वाली थी। इसके लिए शादी के निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dehradun martyr major chitresh get sena medal
17 फरवरी को एसएस बिष्ट अपने पैतृक गांव शादी के कार्ड बांटने गए थे। वहां से लौटकर आए तो शाम करीब साढ़े पांच बजे एसएस बिष्ट के फोन पर मेजर चित्रेश के साथी का फोन आया। एसएस बिष्ट फोन नहीं उठा सके तो उनकी पत्नी के फोन पर कॉल आई।
विज्ञापन
dehradun martyr major chitresh get sena medal

साथी ने उनसे कहा कि चित्रेश की तबीयत खराब है। इस पर वे घबरा गईं और फोन रख दिया। एसएस बिष्ट को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने चित्रेश के साथी को फोन कर बात सच-सच कहने को कहा, उसके बाद साथी ने उन्हें चित्रेश के शहीद होने की खबर बताई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed