चले हैं भोले भंडारी, करें नंदी की सवारी, पार्वती से विवाह रचाने... जैसे भजनों के साथ जब मंगलवार को द्रोणनगरी में भोले बाबा की बरात निकली तो उसे देखने लोग उमड़ पड़े। इस दौरान टपकेश्वर महादेव की जय, हर हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। यह नजारा था श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा का। शोभायात्रा जिस मार्ग से गुजरी वहां भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उसका स्वागत किया।
'चले हैं भोले भंडारी, करें नंदी की सवारी' टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा से शिवमय हुई द्रोणनगरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को करीब 11 बजे सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ महंत कृष्ण गिरि ने किया। तीन किलोमीटर से भी ज्यादा भव्य शोभायात्रा में सिर पर कलश रखे लाल परिधानों में 551 महिलाएं आगे-आगे चल रही थी।
यात्रा में 11 घोड़े व आठ ऊंट भी शामिल रहे। जहां से भी शोभायात्रा गुजरी वहीं सैकड़ों लोगों की भीड़ एकजुट हो गई। व्यवस्था संभालने में पुलिसकर्मियों के साथ श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल के स्वयंसेवकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, धामावाला, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, डाकरा, गढ़ी कैंट होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई।
महंत मायागिरि महाराज ने श्री जंगम शिवालय पहुंचने पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान महंत कृष्णागिरि, दिगंबर भरत गिरि, दिगंबर हरि शंकर गिरि, सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, मनीष यादव, आशीष गुप्ता, हितेश कांबोज, जतिन कांबोज, रजनीश आदि मौजूद रहे।
जबलपुर से आए राजकुमार बैंड ने विभिन्न भजनों की धुनों पर शिव बरात की शोभा बढ़ाई। भजनों के साथ देशभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति दी। बताया गया है कि यह बैंड बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी प्रस्तुति दे चुका है। इसके अलावा शोभायात्रा में दिल्ली का बलदेव बैंड, ग्रेटर नोएडा का ग्रेटर इंडिया बैंड, सहारनपुर का अशोक बैंड, दून का राजा और नासिक का ढोल शामिल रहा।