फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: यहां सेना तैयार कर रही देश का पहला रनिंग ट्रैक...जिस पर हर मौसम में लगा सकेंगे दौड़

Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी महेश्वर सिंह, अमर उजाला, देहरादून
महेश्वर सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Indian army made indias first All Edge All Weather Running Track
यहां बन रहा देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में देश का पहला ऑल एज-ऑल वेदर रनिंग ट्रैक बनवा रही है। खास बात यह है कि 850 मीटर लंबे इस ट्रैक के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही टाइल्स और शेड को प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। ट्रैक का 60 फीसदी काम पूरा हो गया है। बाकी काम भी चार से पांच माह में पूरा कर लिया जाएगा। 

Uttarakhand: पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ गुपचुप भवाली पहुंचे विराट कोहली, कैंची धाम जाने की चर्चा

पिछले कुछ माह से इसका काम तेजी से चल रहा है। सेना के एक कर्नल रैंक के अधिकारी ने बताया कि बनने के बाद इसका इस्तेमाल सभी वर्ग और आयु के लोग दौड़ने व टहलने के लिए कर सकते हैं। उनका दावा है कि यह देश का अपनी तरह का पहला ऑल एज ऑल वेदर रनिंग ट्रैक होगा जिसमें प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है। 

Dehradun News: Indian army made indias first All Edge All Weather Running Track
यहां बन रहा देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

युवाओं को होगा फायदा
रनिंग ट्रैक को आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है ताकि सभी आयु के लोग आसानी से गर्मी, सर्दी और बरसात में इसका इस्तेमाल कर सकें। इसका सबसे ज्यादा फायदा युवाओं को होगा। बरसात में अक्सर बारिश के चलते वे अभ्यास नहीं कर पाते। इस ट्रैक पर रोजाना अभ्यास कर सकेंगे। 

Dehradun News: Indian army made indias first All Edge All Weather Running Track
यहां बन रहा देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

बेंच भी प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का 
ग्राउंड में ट्रैक किनारे जगह-जगह बेंच लगाने की भी योजना है। ये बेंच भी प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से तैयार की गई हैं। बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए बेंच लग रही है ताकि थकने के बाद वे बैठकर आराम कर सके। ग्राउंड में प्लास्टिक वेस्ट से तैयार एक मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News: Indian army made indias first All Edge All Weather Running Track
यहां बन रहा देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

जगह-जगह लगेंगे रनिंग मीटर और डिस्प्ले बोर्ड 
सेना के कर्नल रैंक के अधिकारी ने बताया कि इस ग्राउंड में मैराथन के साथ ही अन्य आयोजन भी होंगे। ट्रैक के किनारे डिस्प्ले लगाने की योजना है ताकि दौड़ते समय पता चल सके कि कितनी दौड़ लगा ली है। डिस्पले के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि वे अच्छी दौड़ कर सकें। ग्राउंड में चारों तरफ से सोलर लाइट लगाने की भी योजना है। 

विज्ञापन
Dehradun News: Indian army made indias first All Edge All Weather Running Track
यहां बन रहा देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

कैंट क्षेत्र के कूड़े से बन रहा ट्रैक  
सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस ट्रैक को बनाने में थोड़ा समय लग रहा है। क्योंकि, कैंट क्षेत्र का प्लास्टिक कचरा एकत्र कर रिसाइकिल के लिए एक कंपनी को भेजा जाता है। कंपनी शेड, टाइल्स, बोर्ड आदि बनाकर भेजती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed