सब्सक्राइब करें

आक्रोश रैली: पीआरडी जवानों ने फिर भरी हुंकार, सचिवालय कूच से रोका तो सड़क पर बैठ दिया धरना, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Dec 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News Today: PRD jawans Protest and Secretariat march Photos
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री का आवास घेराव और मुख्यमंत्री आवास कूच करने के बाद प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने बुधवार को सचिवालय कूच किया। हालांकि पहले से सुभाष रोड पर मौजूद भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगा प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों को रोक दिया। इस दौरान पीआरडी जवानों और पुलिस के बीच नोक झोंक भी हुई। पीआरडी जवान साल भर नौकरी, मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीते लंबे समय से आंदोलनरत हैं। 



कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पीआरडी जवान परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। जहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीआरडी जवान आक्रोश रैली निकालते हुए सचिवालय कूच के लिए बढ़े। सुभाष रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा पुलिस ने रोका तो प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही बैठ कर कुछ घंटों तक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में प्रदेश के विभिन्न गैर सरकारी कार्यालयों और थाना चौकियों में पाआरडी जवानों ने अपनी सेवाएं दी। लेकिन कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।

Trending Videos
Dehradun News Today: PRD jawans Protest and Secretariat march Photos
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साल भर रोजगार न होने से पीआरडी जवानों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News Today: PRD jawans Protest and Secretariat march Photos
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

यह हैं पीआरडी जवानों की मांग
- मार्च 2021 तक के सभी प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को साल भर रोजगार देने के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले।
- युवा कल्याण विभाग से पीआरडी विभाग को पृथक किया जाए।

Dehradun News Today: PRD jawans Protest and Secretariat march Photos
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

यह हैं मांग
- मार्च 2021 तक के सभी प्रशिक्षित जवानों को राज्य कर्मचारी व सालभर रोजगार न मिलने तक सरकार की ओर से नई भर्ती न की जाए।
- मार्च 2021 तक के सभी पीआरडी जवानों का सत्यापन कराया जाए एवं विभाग द्वारा ऑनलाइन पोटल बनाया जाए। इसके साथ ही जिन प्रशिक्षित जवानों को बैल्ट नंबर नहीं दिया गया उन जवानों को बैल्ट नंबर दिया जाए।

विज्ञापन
Dehradun News Today: PRD jawans Protest and Secretariat march Photos
युवाओं को कांग्रेस ने दिया समर्थन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द करने, परिवहन निगम में भर्ती और शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग को लेकर गांधी पार्क में आंदोलन कर रहे युवाओं से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकारियों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगों को कांग्रेस सदन में उठाएगी।  बुधवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनके आंदोलन का समर्थन किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विभिन्न संगठन गांधी पार्क के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed