{"_id":"5e0f5ed38ebc3e87d0130b4b","slug":"dense-fog-rainfall-and-hailstorm-in-nainital-and-pipeline-fridge-in-auli-due-to-snowfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में कोहरा, बारिश-ओलावृष्टि, औली में बर्फबारी ने बढ़ाई पर्यटकों की मुसीबत, पानी की लाइनें जमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में कोहरा, बारिश-ओलावृष्टि, औली में बर्फबारी ने बढ़ाई पर्यटकों की मुसीबत, पानी की लाइनें जमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में शुक्रवार को नैनीताल में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, मुनस्यारी, धारचूला के साथ हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। मुनस्यारी के निचले इलाकों में भी जमकर बर्फ गिरी है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बागेश्वर के दानपुर क्षेत्र में हिमपात के चलते गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, औली-जोशीमठ मोटर मार्ग पर बर्फबारी के चलते फंसे अधिकांश वाहनों को पुलिस ने प्रशासन की मदद से निकाल लिया।
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इधर, नैनीताल में दोपहर बाद जमकर ओलावृष्टि हुई, जबकि जिले के मुक्तेश्वर में नए साल की पहली हल्की बर्फबारी हुई। मैदानी क्षेत्र में शुक्रवार को धूप खिलने के बाद सर्दी का सितम थोड़ा सा कम हुआ है। देर रात पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की ऊंची चोटियों चंडाक, थलकेदार, सौड़लेख समेत तमाम चोटियों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह इन चोटियों में बर्फ की चादर बिछी थी।
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नामिक, मिलम में दो से तीन फीट बर्फ गिरी है। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटॉप में भी भारी बर्फबारी हुई। कालामुनी, बेटुलीधार में आधा फीट तक बर्फ गिरी। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार चौदास घाटी के पांगू से ऊपरी इलाके में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। सोसा गांव बर्फ से ढक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत में शुक्रवार को ठंड के चलते यात्री न मिलने से रोडवेज को बरेली और हल्द्वानी के लिए लगाई गई बसों का संचालन बंद करना पड़ा। बागेश्वर में भी बृहस्पतिवार रात बारिश हुई। दानपुर के धूर, सोराग, बदियाकोट, बाछम, खाती, शामा, गोगिना आदि गांवों में जमकर हिमपात हुआ। बर्फबारी से कर्मी-बदियाकोट और रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग बंद हो गए।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
तार और पोल टूटने से बिजली, जबकि संचार सेवा भी ठप है। बाछम सहित कई गांवों की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीण कई किमी पैदल चलकर गांव और शहर पहुंच रहे हैं। वहीं मुक्तेश्वर में शुक्रवार को साल की पहली हल्की बर्फबारी के बाद सैलानियों के चेहरे खिल गए। बर्फबारी की सूचना पर पर्यटकों ने मुक्तेश्वर पहुंचकर मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं भीमताल, भवाली, गरमपानी, रामगढ़, धानाचूली, ज्योलीकोट में सुबह धूप खिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।