फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल के जश्न को औली-मसूरी में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत वादियों की रौनक

Wed, 01 Jan 2020 09:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jan 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
New year 2020 And 31st december celebration Tourist Crowd in Snow Covered Auli
- फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न के लिए औली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंगलवार सुबह से ही गाड़ियां भर-भर के पर्यटक जोशीमठ पहुंचने लगे। दरअसल कई साल बाद दिसंबर महीने में औली में इतनी अच्छी बर्फबारी हुई है। जिसके चलते इतनी भारी तादात में पर्यटक यहां पहुंचे हैं। 

New year 2020 And 31st december celebration Tourist Crowd in Snow Covered Auli
- फोटो : अमर उजाला

वहां से रोपवे और सड़क मार्ग से औली पहुंचने के लिए उत्साहित पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रही। दोपहर तक करीब छह हजार पर्यटक औली पहुंच चुके थे। जोशीमठ से औली तक हर तरफ पर्यटक ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। औली के अलावा आसपास के अन्य पर्यटन स्थल सभी पर्यटकों से भरे रहे। 

New year 2020 And 31st december celebration Tourist Crowd in Snow Covered Auli
- फोटो : अमर उजाला

थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए औली में एक सप्ताह पूर्व से ही यहां पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए थे। लेकिन मंगलवार को तो पर्यटक हजारों की संख्या में पहुंच गए। स्थिति यह थी कि शाम तक पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। औली पहुंचकर वहां का नजारा देखकर पर्यटक प्रफुलित नजर नजर आ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New year 2020 And 31st december celebration Tourist Crowd in Snow Covered Auli
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जोशीमठ से लेकर औली तक सभी होटल और गेस्ट हाउस फुल हैं, इसके अलावा कई अपने टैंट लेकर आए हैं। रोपवे से औली पहुंचने के लिए सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन
New year 2020 And 31st december celebration Tourist Crowd in Snow Covered Auli
- फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पूरे दिन वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहा। कई ऐसे पर्यटक भी थे जो पैदल ही जोशीमठ से औली पहुंच रहे थे। सहायक पर्यटन अधिकारी हीरा लाल आर्य का कहना है कि मंगलवार को औली में छह हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। कई पर्यटक पैदल ही प्रकृती का आंनद लेते हुये औली पहुंच रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed