फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: ट्रेन मिली न बस, कैसे पहुंचे घर, सीटों की मारामारी के चलते बाथरूम में सफर करने को मजबूर यात्री

Sun, 23 Oct 2022 04:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Oct 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Crowd of passengers at railway station and ISBT premises, Diwali train ticket booking Uttarakhand
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिवाली का पर्व परिवार संग मनाने के लिए जाने वालों की भारी भीड़ ट्रेनों और बसों में उमड़ रही है। रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी परिसर के बाहर से अंदर तक लोगों को सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, जबकि लोगों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त बसें और ट्रेनें चलाई गई हैं।

इसके बावजूद भी बसों में जहां अंदर घुसने के लिए लोगों को जगह नहीं मिल रही, वहीं ट्रेनों में बाथरूम में बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों की बेइंत्तहा भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम सभी बसें के अतिरिक्त फेरे भी लगवा रहा है, लेकिन लोगों का दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

शनिवार को धनतेरस के दिन सुबह से शाम तक रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर हालात ये हो गए कि बसों और ट्रेनों में पांव रखने की जगह तक नहीं बची। बाहर जाने वाले लोग ट्रेनों में सवार हुए। ऐसे लोग भी सफर कर रहे थे, जिनके पास आरक्षित टिकट नहीं थे।

Diwali 2022 Crowd of passengers at railway station and ISBT premises, Diwali train ticket booking Uttarakhand
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन के लिए घर जाने वाले लोग साथ सामान भी ले जा रहे हैं, जिससे उनको और भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर हालात ऐसे थे कि लोगों को प्लेटफार्म टिकट भी नहीं मिल पाए, जिससे उन्हें बाहर से ही लौटना पड़ा।

Diwali 2022 Crowd of passengers at railway station and ISBT premises, Diwali train ticket booking Uttarakhand
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के एक दिन पहले रविवार का अवकाश है, जिससे शनिवार शाम से ही रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर आम दिनों की तुलना में अधिक यात्री पहुंचे। इनमें से काफी लोगों ने दिवाली और छठ पूजा के लिए पहले ही टिकट बुक करा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Crowd of passengers at railway station and ISBT premises, Diwali train ticket booking Uttarakhand
बस अड्डों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेनें खचाखच भर गईं। ट्रेनों के आरक्षित कोच भी खचाखच भर गए। 

विज्ञापन
Diwali 2022 Crowd of passengers at railway station and ISBT premises, Diwali train ticket booking Uttarakhand
बस अड्डों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आईएसबीटी परिसर
शाम 07:38 बजे 
यात्री बस के इंतजार में परेशान हो रहे, लेकिन बस आने का नाम नहीं ले रही। बार-बार लोग पूछताछ काउंटर पर बसों के आने का समय पूछते नजर आए।

आगरा, मेरठ प्लेटफॉर्म
शाम 7:45 बजे 
एक घंटे से यहां कोई बस नहीं आई थी। लोग परेशान हो रहे थे कि कैसे घर पहुंचेंगे और त्योहार मनाएंगे। बसों में सीट मिलने की बात तो दूर की थी। 

ये भी पढ़ें...Dhanteras 2022: देहरादून में धनतेरस पर जमकर हुई खूब धनवर्षा, इस बार कारोबार में हुआ कई गुना इजाफा

रेलवे स्टेशन
रात 9:00 बजे 
यूपी और बिहार को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी है। पूछताछ काउंटर से लेकर प्लेटफार्म तक लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed