फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Uttarakhand Vsit: बदरीनाथ में पीएम को परोसी गई गहत की दाल और मंडुवे की रोटी, इस एक चीज से किया परहेज

Sun, 23 Oct 2022 01:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Oct 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit 2022 PM Narendra Modi tastes Pahadi cuisine in Badrinath
बदरीनाथ में प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदरीनाथ धाम के दौरे के दौरान पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। दिन में उन्हें मसूर की दाल और रात को गहत की दाल परोसी गई। दोनों वक्त उनके लिए खीर भी बनाई गई। प्रधानमंत्री ने बदरीनाथ धाम में माणा रोड के किनारे स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के गेस्ट हाउस में रात बिताई।


उनके लिए पहाड़ी व्यंजन बनाने की जिम्मेदारी भी बीआरओ के तीन रसोईयों को दी गई थी। माणा गांव में दोपहर करीब 2:13 बजे जनसभा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री बीआरओ गेस्ट हाउस में पहुंचे। दोपहर के खाने में उनके लिए मसूर की दाल, मंडुवे की रोटी और झंगोरे की खीर बनाई गई थी।

 

जबकि रात के समय लाल चावल की खीर, गहत की दाल, साधारण खिचड़ी, हरी सब्जी बनाई गई। शनिवार को प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े पांच बजे उठे और नाश्ते की जगह सिर्फ दूध की चाय पी। बाद में बीआरओ के उच्च अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की आवभगत में लगे नोडल अधिकारी से लेकर रसोईयों को पुरस्कृत किया। 

PM Modi Uttarakhand Visit 2022 PM Narendra Modi tastes Pahadi cuisine in Badrinath
सीएम धामी और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर और रात के खाने में नमक से परहेज किया। उनके लिए परोसी गई दाल और सब्जी में नमक का प्रयोग नहीं किया गया।
PM Modi Uttarakhand Visit 2022 PM Narendra Modi tastes Pahadi cuisine in Badrinath
माणा में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि कार्तिक मास में भोजन करने का एक विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit 2022 PM Narendra Modi tastes Pahadi cuisine in Badrinath
बातचीत करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला

इस मास में भगवान के लिए प्रिय वस्तुओं का त्याग किया जाता है। कई लोग एक-एक दिन छोड़कर उपवास रखते हैं।

ये भी पढ़ें...Diwali 2022:  ट्रेन मिली न बस, कैसे पहुंचे घर, सीटों की मारामारी के चलते बाथरूम में सफर करने को मजबूर यात्री

 

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit 2022 PM Narendra Modi tastes Pahadi cuisine in Badrinath
चोला-डोरा पहनकर केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

कोई नमक का त्याग करता है तो कोई फल का। यह तपस्या का लक्षण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed