फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: छोटी दिवाली और धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार, आज जानिए क्या है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Mon, 24 Oct 2022 01:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Oct 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebration 2022 uttarakhand Dehradun Chhoti Diwali market remained buzzing on Dhanteras
दिवाली पर सजा नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

द्रोणनगरी में प्रकाश पर्व दिवाली से एक दिन पूर्व रविवार को छोटी दिवाली मनाई गई। रविवार को धनतेरस संग छोटी दिवाली का पर्व शहर भर में धूमधाम से मनाया गया। वहीं, शहर में खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। रंग बिरंगी झालरों से दुकानें सजी रहीं। 



आज सोमवार को बड़ी दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल है। सुबह लोगों ने घरों और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना पूजा-पाठ, अनुष्ठान और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस महीने हिंदुओं का खास त्योहार दिवाली है।

दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि दिवाली इस साल 24 अक्तूबर (आज) को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, ये पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। 

Diwali celebration 2022 uttarakhand Dehradun Chhoti Diwali market remained buzzing on Dhanteras
दिवाली पर सजा नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
सायंकाल करीब साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक मुहूर्त रहेगा, जबकि रात्रि मुहूर्त रात करीब साढ़े 10 बजे से रात 12:05 तक रहेगा।
Diwali celebration 2022 uttarakhand Dehradun Chhoti Diwali market remained buzzing on Dhanteras
दिवाली के लिए बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बताया कि दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की नई प्रतिमाओं का पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali celebration 2022 uttarakhand Dehradun Chhoti Diwali market remained buzzing on Dhanteras
दिवाली पर बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और भाई दूज के साथ दिवाली खत्म होती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दिवाली पर मालामाल हुआ परिवहन निगम, एक दिन में रिकॉर्ड 2.62 करोड़ रुपये की आमदनी

विज्ञापन
Diwali celebration 2022 uttarakhand Dehradun Chhoti Diwali market remained buzzing on Dhanteras
दिवाली पर सजाया गया नानकमत्ता में गुरुद्वारा साहिब - फोटो : अमर उजाला

दिवाली की रात में प्रज्ज्वलित होने वाले दीपक अमावस्या की अंधेरी रात को प्रकाशमय कर देते हैं। कहा कि पर्व से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed