फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी के दौर में ये डॉक्टर कर रहा मुफ्त में इलाज

Mon, 12 Dec 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 12 Dec 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
doctor free treatment in the time of note ban
sahil - फोटो : amar ujala

देशभर में नोटबंदी के बाद से चल रही किल्लत के बीच हरिद्वार के युवा दंत  चिकित्सक डा. साहिल धींगड़ा ने परेशान मरीजों को लिए हमदर्द बनकर मुफ्त इलाज करने का निर्णय लिया है।


 

doctor free treatment in the time of note ban
sahil

डा. साहिल धींगड़ा फिलहाल 30 दिसंबर तक लोगों को मुफ्त परामर्श देने के साथ ही एक्स-रे और सामान्य दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं। अब तक सैकड़ों की संख्या में लोग उनकी इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।
 

doctor free treatment in the time of note ban
avd - फोटो : getty images

रानीपुर मोड़ के पास प्राइम डेंटल के नाम से क्लीनिक चलाने वाले डा. साहिल धींगड़ा ने बताया कि एक महीने से भी  ज्यादा  समय से चल रही नोटबंदी के बीच मरीज लगातार परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे कई मरीज उनके पास आए जो छोटे नोटों को लेकर परेशान दिखे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
doctor free treatment in the time of note ban
sdf

कई बार फीस देने के लिए पैसे भी थे तो छोटे नोट नहीं मिलने के कारण मरीज चाहकर भी फीस नहीं दे सके। ऐसे में उनकी परेशानी को देखते हुए उन्होंने कुछ  समय तक मरीजों को नि:शुल्क इलाज देने के बारे में सोचा।
 

विज्ञापन
doctor free treatment in the time of note ban
दांत - फोटो : getty images

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पहले भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का  मुफ्त इलाज कर चुके डा. साहिल धींगड़ा ने इस बारे में अमर उजाला फाउंडेशन से भी संपर्क किया। फाउंडेशन की पहल पर उन्होंने आगामी 30 दिसंबर तक अपने  यहां मरीजों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed