{"_id":"633d7d465ec36f776949135f","slug":"dussehra-2022-ravan-dahan-in-uttarakhand-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2022: उत्तराखंड में दशहरे की धूम, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जल उठा रावण, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dussehra 2022: उत्तराखंड में दशहरे की धूम, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जल उठा रावण, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Oct 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में रावण दहन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
शारदीय नवरात्रि के समापन के मौके पर उत्तराखंड में बुधवार को विजयादशमी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून में शाम छह बजकर पांच मिनट पर परेड ग्राउंड में रावण दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान सभी जगह दशहरे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित शहर के सबसे बड़े कार्यक्रम के तहत परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन किए गए। इसके अलावा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज और प्रेम नगर में भी विभिन्न समितियों की ओर से दशहरा मेला और रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाईटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दशहरा मेले में पहली बार विशेष लाइटिंग इफैक्ट के साथ रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ का दहन किया गया।
Trending Videos
2 of 5
उत्तराखंड में रावण दहन
- फोटो : अमर उजाला
सोसाईटी के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि दशहरा मेला एवं रावण दहन हर बार की इतर इस साल भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली, मुंबई से आए टी-सिरीज के कलाकारों एवं सोसाईटी के बच्चों की ओर से मनभावक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले थे, लेकिन उत्तरकाशी में हिमस्खलन और पौड़ी में बस हादसे के कारण उन्होंने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्होंने बताया कि पहली बार रावण का आकार 65 फीट, कुंभकर्ण 60 फीट, मेघनाथ 55 फीट का था जो कि पिछले वर्षों से विशाल है।
उधर, दशहरा कमेटी प्रेमनगर की ओर से विजयदशमी पर दशहरा ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमेटी के मीडिया प्रभारी रवि भाटिया ने बताया कि 55 फीट ऊंचे रावण के साथ 50 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तराखंड में दशहरा मेला
- फोटो : अमर उजाला
रानीपोखरी में खेल मैदान में मेला कमेटी की ओर से रावण का 60 फीट ऊंचा रावत का पुतला जलाया गया। हल्द्वानी, नैनीताल, कोटद्वार, हरिद्वार और रुड़की समेत अन्य जगहों पर भी रावण दहन धूमधाम से किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।