ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार आज मनाया जा रहा है। आज इस पाक मौके पर अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके और उस अजीम कुर्बानी को याद किया जो हजरत इब्राहिम ने अपने रब के हुक्म में पेश की थी।
उत्तराखंड: बकरीद पर खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर, दुआ में मांगा देश के लिए अमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में इस दौरान शहर की दो मुख्य ईदगाहों के अलावा विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी और देश के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी।
इसी तरह सुबह आठ बजे से राज्यभर के ईदगाहों में नमाजों का दौर चला। विकासनगर बाजार में जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गई। हरिद्वार के भेल सेक्टर 1 स्थित मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-जुहा त्याग, बलिदान व ईश्वर के प्रति समर्पण का त्यौहार है। यह मानव कल्याण व जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है।