{"_id":"57d97f124f1c1bef30d48f96","slug":"elephant-anger-on-other-elephant-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साथी की मौत पर गजराज का दिखा प्रचंड रूप, बदला लेने ट्रेन के पीछे दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की मौत पर गजराज का दिखा प्रचंड रूप, बदला लेने ट्रेन के पीछे दौड़े
Mon, 17 Oct 2016 11:38 AM IST
चंदन बंगारी/अमर उजाला, काशीपुर
चंदन बंगारी/अमर उजाला, काशीपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
elephant died
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाथियों में भावनाएं किस कदर होती हैं ये तब दिखा जब उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र में हाथी की ट्रेन से टकराकर मौत के बाद उसके दो साथियों ने करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया। यही नहीं जिस दिशा को ट्रेन गई, हाथी उसके पीछे-पीछे कुछ दूरी तक दौड़े।
2 of 7
railway pillar
- फोटो : AmarUjala
जब ट्रेन निकल गई तो उन्होंने गुस्सा निकालते हुए पटरी किनारे लगे दो पिलर गिरा दिए। हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीण और वनकर्मियों को शोरगुल के साथ ही हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।
3 of 7
elephant died
- फोटो : AmarUjala
हाथी को सामाजिक जानवर माना जाता है। अगर झुंड से कोई हाथी बिछुड़ गया या गड्ढे में कोई बच्चा फंस जाता है तो झुंड के सारे हाथी मिलकर उसे मुसीबत से बाहर निकालने को खड़े हो जाते हैं। वे अपने साथी की मौत पर इंसानों की तरह दुख और गुस्सा जताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
elephant died
- फोटो : AmarUjala
ऐसा ही हुआ जब उत्तराखंड के काशीपुर में गोपीपुरा के पास हाथी की कॉर्बेट लिंक एक्सप्रेस से टकराकर मौत हो गई। इसके बाद दो हाथियों ने जमकर गुस्सा दिखाया। वे पहले तो मृत हाथी के पास खड़े होकर काफी देर तक चिंघाड़ते रहे। फिर चिंघाड़ते हुए जिस दिशा में ट्रेन गई थी उस और दौड़े।
विज्ञापन
5 of 7
हाथी का पोस्टमार्टम देखते लोग
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने रास्ते में आए दो पिलर भी टक्कर मारकर तिरछे कर दिए। हाथियों के गुस्से से ग्रामीण भी कांप उठे। उन्होंने वनकर्मियों के साथ हाथियों को भगाने की कोशिश की, मगर वे काफी देर तक चिंघाड़ते रहे। बताया जा रहा है कि गौशाला स्टेशन का स्टाफ भी हाथियों को देखकर सहम गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।