फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरदर्शन रिले केंद्र में डेढ़ घंटे तक हाथियों का उत्पात, मची अफरातफरी

Tue, 10 Jan 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 10 Jan 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
elephant enter in doordarshan relay center.
elephant in tv relay center - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के कोटद्वार में ग्रास्टनगंज स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र में सोमवार को 17 हाथियों का झुंड घुस गया। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हवाई फायर और पटाखे छोड़कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को जंगल में खदेड़ दिया।

elephant enter in doordarshan relay center.
elephant in tv relay center - फोटो : AmarUjala

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के लालपानी बीट के ग्रास्टनगंज स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र में कर्मचारी सामान्य दिनों की भांति अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। तभी करीब नौ बजे हाथियों का झुंड केंद्र के परिसर में धमका और उत्पात मचाने लगा।

elephant enter in doordarshan relay center.
elephant in tv relay center - फोटो : AmarUjala

हाथियों का झुंड देखकर कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए भागने लगे। कर्मचारियों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेसक्यू कर हाथियों के झुंड को खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
elephant enter in doordarshan relay center.
elephant in tv relay center - फोटो : AmarUjala

रेंजर एसपी कंडवाल ने बताया कि आजकल हाथियों का झुंड नगर के आसपास ही घूम रहा है। रविवार रात एक हाथी सिद्धबली बैरियर के पास एनएच पर दौड़ता हुआ दिखा था।

विज्ञापन
elephant enter in doordarshan relay center.
elephant on road

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सुबह व शाम के समय सिद्धबली और बल्ली-कांडई मार्ग पर वॉक के लिए जाएं तो सावधानी बरतें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed