फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: कमेंट कसने पर धनतेरस की रात 'अखाड़ा' बना मौहल्ला

Tue, 10 Nov 2015 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Nov 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन

PICS: कमेंट कसने पर धनतेरस की रात 'अखाड़ा' बना मौहल्ला

fight between two group in haldwani.

उत्तराखंड में हल्द्वानी के गांधीनगर क्षेत्र में धनतेरस की रात एक-दूसरे पर कमेंट करने के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा की दो पक्षों में घमासान हो गया। कमेंट से पुरानी रंजिश की आग को हवा मिली और दोनों पक्षों के बीच घंटेभर तक जमकर पत्थर चले।

PICS: कमेंट कसने पर धनतेरस की रात 'अखाड़ा' बना मौहल्ला

fight between two group in haldwani.

पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग घरों में दुबक गये। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष की तलाश जारी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां पीएसी तैनात कर दी गई है।

PICS: कमेंट कसने पर धनतेरस की रात 'अखाड़ा' बना मौहल्ला

fight between two group in haldwani.

बताया जा रहा है सोमवार रात ललित वाल्मीकि के परिवार का एक लड़का मोहल्ले की सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पास ही बैठे सोनकर परिवार के लड़के ने उस पर कमेंट कस दिया। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में यह हाथापाई में बदली और दोनों ही पक्षों के कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक -दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: कमेंट कसने पर धनतेरस की रात 'अखाड़ा' बना मौहल्ला

fight between two group in haldwani.

सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ आरएस हयांकी, कोतवाल आरएस मेहता ने क्षेत्र में गश्त करवाई। जिस पर सभी लोग अपने घरों में कैद हो गये। इस दौरान पुलिस ने ललित वाल्मीकि समेत उसके तीन परिजनों को हिरासत में ले लिया। दूसरे पक्ष के लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है।

विज्ञापन

PICS: कमेंट कसने पर धनतेरस की रात 'अखाड़ा' बना मौहल्ला

fight between two group in haldwani.

घटना में किसी के चोटिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिटी के अनुसार क्षेत्र में पीएससी तैनात कर दी गई है। मामले की छानबीन कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। बनभूलपुरा थाना इंचार्ज नीरज भाकुनी के अनुसार मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed